---Advertisement---

असम के CM Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi को दी सरनेम छोड़ने की सलाह, बोले- ‘टाइटल लगाने से डकैत साधु नहीं बन जाता’

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली बताया है और गांधी सरनेम छोड़ने की सलाह दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 11, 2023 5:05 अपराह्न

Himanta Biswa Sarma
Follow Us
---Advertisement---

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गांधी परिवार पर सरनेम चुराने का आरोप लगाया है। रविवार (10 सितंबर) को गुवाहाटी में भाजपा मुख्यालय में एक सभा के दौरान उन्होंने गांधी परिवार को अपना अंतिम नाम हटाने की सलाह दी। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आखिर आप गांधी कैसे हो गए ? मैंने कई घंटों तक रिसर्च की। गांधी परिवार में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हैं। कांग्रेस के मुताबिक, बीजेपी ‘INDIA’ अक्षर से डरती है। लेकिन, एक डाकू अगर गांधी नाम अपना लेगा तो कल साधु नहीं बन जाएगा।

‘डुप्लिकेटों के सरदार है राहुल गांधी’

उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नाम बदलने में माहिर है। देश का पहला घोटाला यह है – की एक परिवार विशेष ने गांधी नाम कैसे अपना लिया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने सिर्फ देश को बर्बाद करने का काम किया। आज देश जिस ऊंचाई पर खड़ा है, उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि आज जो कांग्रेस की दुर्गति हो रही है, उसके लिए गांधी परिवार ही जिम्मेदार है।

‘ऐसे लोगों से जनता को बचने की जरूरत’

उन्होंने कहा कि ये लोग बड़े शौक से अपने नाम के साथ गांधी लगाते हैं, मानो कोई महान काम किया हो। लेकिन, मैं बता दूं की इन्होंने सिर्फ भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को डुप्लिकेटों का सरदार बताते हुए कह कि यहां हर गांधी नकली है। ऐसे लोगों से जनता को बचने की जरूरत है। ये चुनाव से पहले अपना नाम-धर्म सब बदल लेते हैं और फिर चुनाव के बाद गायब हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि 75 सालों तक कांग्रेस ने सिर्फ डुप्लिकेट काम किए हैं। इसी वजह से आज इनकी यह दुर्गति हो गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026