---Advertisement---

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद INDIA गठबंधन की बैठक! जानें क्या है कांग्रेस की तैयारी?

Assembly Election 2023 Result: देश के पांच राज्यों में संपन्न हो चुके विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझान के मुताबिक कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ तेंलगाना में बहुमत के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी अपना परचम लहराते नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 3, 2023 11:05 पूर्वाह्न

Assembly Election 2023 Result:
Follow Us
---Advertisement---

Assembly Election 2023 Result: देश के पांच राज्यों में संपन्न हो चुके विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझान के मुताबिक कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ तेंलगाना में बहुमत के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी अपना परचम लहराते नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों के स्पष्ट होने के बाद खबर है कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन की बैठक करने की तैयारी में है। खबरों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल सभी दलों को बैठक के लिए बुलाया है। ये बैठक आगामी बुधवार को दिल्ली में हो सकती है। हालाकि इसको लेकर अभी कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

छत्तीसगढ़-तेलंगाना में आगे निकली कांग्रेस

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का क्रम जारी है। शुरुआती रुझान के मुताबिक कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपना सत्ता बचाने में सफल होती नजर आ रही है। इसके तहत राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस के सत्ता में आने के आसार हैं। ताजा रुझान के मुताबिक कांग्रेस तेलंगाना के सभी 119 विधानसभा सीटों में से 70 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस का दावा है कि वो इन दोनों चुनावी राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब होगी।

MP-राजस्थान में पिछड़ी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में विपक्षी दल की भूमिका निभा रही कांग्रेस इस बार भी पिछड़ती नजर आ रही है।शुरुआती रुझानों की मानें तो कांग्रेस राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों में 71 सीटों पर आगे है। जबकि भाजपा 156 सीटों पर आगे चल रही है। हालाकि इन आंकड़ो में समय के साथ तेजी से बदलाव भी हो रहे हैं। सियासी टिप्पणीकारों का कहना है कि कांग्रेस के लिए एमपी की राह आसान नहीं होने वाली।

राजस्थान की बात करें तो यहां कांग्रेस राज्य की कुल 199 विधानसभा सीटों में 72 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा राज्य की 104 विधानसभा सीटों पर आगे है। ऐसे में शुरुआती रुझान के मुताबिक यहां भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में सत्ता परिवर्तन की परंपरा एक बार फिर देखने को मिल सकती है।

नोटः चुनावी राज्यों में मतगणना के आंकड़े तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में उपरोक्त आंकड़ो में बदलाव होने की संभावना भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026