---Advertisement---

Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ और मिजोरम में शुरू हुआ मतदान, PM मोदी ने मतदाताओं से की खास अपील

Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ और मिजोरम में शुरू हुआ मतदान पीएम मोदी ने मतदाताओं से की खास अपील

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 7, 2023 8:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Assembly Election 2023: देश में साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल की अब शुरुआत हो चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि देश के पांच महत्वपूर्ण राज्य जैसे कि छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश राजस्थान तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है।

आज से शुरू हुआ मतदान

बता दें कि आज सुबह यानी की 7 नवंबर से छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। तो वहीं मिजोरम की सभी 40 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर यह पहले चरण की वोटिंग है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 20 सीटों में से 10 सीटों का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है जो की दोपहर 3 बजे तक चलेगा वहीं बाकी सीटों पर मतदान सुबह 8 बजे शुरू हो गया है जिसका अंत समय 5 बजे तक रहेगा इसके अलावा मिजोरम की बात करें तो मिजोरम में सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है जो की शाम 4 बजे तक चलेगी।

महिलाओं का है दबदबा

छत्तीसगढ़ के चुनाव अधिकारियों ने बताया कि वोटिंग के लिए 25,249 कर्मियों को तैनात किया गया है। पहले चरण के लिए 25 महिलाओं सहित 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इस दौरान लगभग 40,78,681 मतदाता करेंगे। इनमें 19,93,937 पुरुष, 20,84,675 महिला और 69 थर्ड जेंडर शामिल हैं। पहले चरण के लिए 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 विधानसभा क्षेत्र में से करीब 16 विधानसभा सीट ऐसी हैं जहां पर महिलाओं का दबदबा है। बता दें कि इन सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष से ज्यादा है।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदान से पहले लोगों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने मिजोरम को केंद्रित करते हुए कहा कि मिजोरम के मेरे भाइयों और बहनों, जब आप कल वोट देने जाएं तो कांग्रेस को वोट दें। हम आपकी संस्कृति, भाषा और परंपराओं की रक्षा करेंगे- यह मेरी गारंटी है।

पीएम ने की जनता से अपील

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छत्तीसगढ़ और मिजोरम की जनता से वोट डालने की अपील की उन्होंने छत्तीसगढ़ के वोटर से कहा कि, ‘छत्तीसगढ़ में आज लोकतंत्र के पावन उत्सव का दिन है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और इस उत्सव के भागीदार बनें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने वाले राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई।’


वहीं मिजोरम के वोटर्स के लिए पीएम ने कहा, ‘मैं मिजोरम के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आह्वान करता हूं. मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करें।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026