---Advertisement---

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary पर CM नायब सैनी ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा! जारी हुई बोनस की पहली किस्त

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: हरियाणा में इस वर्ष के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तरह से सजग है और एक बार फिस मजबूती के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अभी से प्रयासरत नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 16, 2024 1:41 अपराह्न

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary
Follow Us
---Advertisement---

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: हरियाणा में इस वर्ष के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तरह से सजग है और एक बार फिस मजबूती के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अभी से प्रयासरत नजर आ रही है। हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही बीजेपी की सरकार ने आज देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए, किसानों को बड़ा तोहफा दिया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज बोनस की पहली किस्त (525 करोड़ रुपये) किसानों के खाते में जारी कर दी है। इसके अंतर्गत हरियाणा के 5.2 लाख किसानों के खाते में बोनस योजना के तहत 2 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से बोनस देने की योजना की शुरुआत हुई है। दावा किया जा रहा है कि इससे किसान सशक्त हो सकेंगे और उन्हें कृषि कार्यों के लिए अधिक पूंजी मिल सकेगी जिसका असर आने वाले दिनों में फसलों के पैदावार पर पड़ता नजर आ सकता है।

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary

आज 16 अगस्त के दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है। 16 अगस्त के दिन ही वर्ष 2018 में उनका देहांत हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश के विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्रियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

मुख्यमंत्री यायब सिंह सैनी ने भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी किया। इसमें उन्होंने लिखा कि “भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष,जन-जन की आकांक्षाओं के केंद्र, सादगी-शुचिता की जीवंत प्रतिमा ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आज संत कबीर कुटीर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।”

किसानों को बड़ा तोहफा

सीएम नायब सैनी ने आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किसानों के नाम बड़ा ऐलान किया है। सीएम सैनी ने बड़ा कदम उठाते हुए आज लाखों किसानों के खाते में बोनस की पहली किस्त जारी कर दी है। इसके तहत राज्य के 5.2 लाख किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये की पहली किस्त पहुंच गई है।

हरियाणा सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिन किसानों ने सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें 2000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से बोनस उपलब्ध कराय जा रहा है। राज्य सरकार की दावा है कि धीरे-धीरे सभी पंजीकृत किसानों के खाते में पैसा पहुंच जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसके अलावा एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि हरियाणा के 8 जिलों में पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक खोले जाएंगे। इसमें हिसार, झज्जर, पंचकूला, फरीदाबाद, कैथल, करनाल, गुरुग्राम और यमुनानगर जैसे जिले शामिल हैं। इन जिलों में खुलने वाले पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक में पशुपालकों को पैथालॉजी, गायनोलॉजिस्ट, माइक्रो बायोलॉजी, सर्जरी, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी।

दयालु योजना से जुड़ेंगे दूध विक्रेता

सीएम नायब सैनी ने किसानों के साथ राज्य के दूध विक्रेताओं के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि घर-घर दूध सप्लाई करने वाले दूध विक्रेताओं का प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत बीमा कराया जाएगा। इसके अलावा जिन दूध विक्रेताओं की आय 3.20 लाख हजार से कम है, उन्हें दयालु योजना से जोड़ा जाएगा। बता दें कि दयालु योजना से जुड़े व्यक्ति के परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु होने पर सरकार लाभार्थी को वित्तिय सहायता देगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026