---Advertisement---

सावधान! क्या वाकई 2 मिनट में पकने वाली Maggi ने ली मासूम की जान? जानें मैगी-चावल का पूरा मामला

Maggi-चावल खाने से एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 11, 2024 5:12 अपराह्न

Maggi
Follow Us
---Advertisement---

Maggi: भूख लगने पर हम सभी झट से दो मिनट में पकने वाली मैगी को बना लेते हैं। इसे बड़ों के साथ बच्चे भी खूब खाना पसंद करते हैं। यही वजह है कि, मार्केट में मैगी के कई तरह के फ्लेवर उपलब्ध हैं। अगर आप भी Maggi को खाना पसंद करते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाएं। क्योंकि मैगी के साथ चावल मिलाकर खाने पर एक 10 साल के मासूम बच्चे की जान चली गई है। इतना ही नहीं पूरा परिवार भी बीमार हो गया है। जिसका इलाज चल रहा है। ये खबर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की बताई जा रही है। यहां पर पूरे परिवार को मैगी-चावल मिलाकर खाना भारी पड़ गया। जिसके बाद इस घर के 5 लोग अस्पताल पहुंच गए और एक बच्चे की मौत हो गई।

Maggi -चावल खाने से बच्चे की मौत

मैगी से मौत Death By Maggi की खबर जैसे ही फैली वैसे ही इसकी चर्चा होने लगी। ये घटना पीलीभीत की गुरुवार शाम की है। यहां पर मनिराज की बेटी सीमा के घर मैगी चावल बने थे। जिन्हें खान के बाद सभी की तबियत बिगड़ गई। इन सभी लोगों में फ़ूड पॉइज़निंग के लक्षण बताए जा रहे हैं। मरने वाले बच्चे का नाम रोहन बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 10 से 12 साल है।

खबर हैरान कर रही

इस घटना की जानकारी भारत समाचार | Bharat Samachar नाम के एक्स अकाउंट से शेयर की गई है। अभी तक ये सामने नहीं आ सका है कि, मैगी और चावल में ऐसा क्या था जिसकी वजह से ये पूरा परिवार मुसीबत में फंस गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Financial Rules Change from 1st July (2)

जुलाई 1, 2026

Commercial Gas Cylinder Price

जुलाई 1, 2026

Ketan Murder Case

जुलाई 1, 2026

VBG-RAM G Scheme

जुलाई 1, 2026

Punjab News

जून 30, 2026