---Advertisement---

Auto Taxi Driver Strike: आज से ऑटो और टैक्सी संगठनों की हड़ताल से दिल्लीवासियों की बढ़ी मुसीबत, लोगों को हो रही है दिक्कत; जानें डिटेल

Auto Taxi Driver Strike: अगर आप भी दिल्ली में रहते है और आवाजाही के लिए ऑटो या टैक्सी का इस्तेमाल करते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 22, 2024 10:56 पूर्वाह्न

Auto Taxi Driver Strike
Follow Us
---Advertisement---

Auto Taxi Driver Strike: अगर आप भी दिल्ली में रहते है और आवाजाही के लिए ऑटो या टैक्सी का इस्तेमाल करते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल आज और कल यानि 22 और 23 अगस्त को दिल्ली और एनसीआर के प्रमुख ऑटो और टैक्सी संगठनों ने हड़ताल की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक आज 4 लाख से अधिक ऑटो और टैक्सी सड़कों पर नहीं उतरेंगे। माना जा रहा है कि इससे दिल्ली और एनसीआर के लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। गौरतलब है कि ऑफिस के लिए ज्यादातर लोग ऑटो या टैक्सी का ही इस्तेमाल करते है ताकि वह अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

4 लाख ऑटो- टैक्सी सड़कों से रहेंगे नदारद

आपको बता दें कि हड़ताल से ऑटो, टैक्सी और ऐप आधारित कैब सेवा प्रभावित रहेंगी। मालूम हो कि 15 से अधिक संगठनों ने बंद का ऐलान किया है। यूनियनों का कहना है कि ऐप आधारित कैब सेवा से ऐप टैक्सी चालकों को नुकसान हो रहा है। वहीं कब चालकों से कंपनिया मोटा कमीशन वसूल रही है जिनके कारण उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। इस अलावा बाइक और ई-रिक्शा भी उनके काम को काफी प्रभावित कर रहा है।

दिल्ली ऑटो टैक्सी के उपाध्यक्ष ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन के उपाध्यक्ष आरएस राठौड़ ने कहा कि “इसका मुख्य कारण यह है कि एग्रीगेटर कंपनियां अवैध रूप से चल रही हैं। मारे ड्राइवरों को पर्याप्त किराया नहीं मिल रहा है। हमने दो दिन 22-23 अगस्त के हड़ताल का आह्वान किया है। अगर सरकार इस पर ध्यान दे तो ये बढ़ भी सकता है। हमारी मांग है कि इन प्राइवेट कंपनियों को बंद किया जाए”।

मुसाफिरों को हो सकती है परेशानी

मालूम हो कि लोग ऑटो और टैक्सी से एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन बस अड्डे समेत कई प्रमुख जगहों पर रोजाना लाखों की संख्या में सफर करते है। माना जा रहा है कि हड़ताल के बाद लोगों को परेशानी हो सकती है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से एनसीआर काम के सिलसिले मे आते- जाते है। माना जा रहा है कि इस हड़ताल से आवागमन में लोगों को परेशानी हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026