---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हुई राम भक्ति में लीन, हनुमानगढ़ी में लगाई झाड़ू

Ayodhya Ram Mandir: Ayodhya Ram Mandir के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन पहले बॉलीवु़ड एक्ट्रेस कंगना रनौत हनुमान गढ़ी में झाड़ू लगाती नजर आई। आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है। देश विदेश के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 22, 2024 12:24 पूर्वाह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: Ayodhya Ram Mandir के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन पहले बॉलीवु़ड एक्ट्रेस कंगना रनौत हनुमान गढ़ी में झाड़ू लगाती नजर आई। आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है। देश विदेश के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है। वहीं कुछ बॉलीवु़ड हस्तियों को भी राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न्योता भेजा गया है इस बीच कंगना रनौत बीते दिन ही अयोध्या पहुंच गई थी।

Ayodhya Ram Mandir: कंगना रनौत ने हनुमानगढ़ी में लगाया झाड़ू

रविवार को कंगना ने अयोध्या स्थिति हनुमान गढ़ी में दर्शन किए उसके बाद उन्होंने मंदिर में झाड़ू लगाया साथ ही मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि (Ayodhya Ram Mandir) उन्हें बहुत सुकून मिल रहा है और अयोध्या जैसे राम लोक बन गया है। कंगना ने आगे कहा कि पूरी तरह अयोध्या दुल्हन की तरह सज रही है। हर जगह फूल मालाएं लगाई जा रही है। पूरे अयोध्या को फूलों से सजाया जा रहा है जगह जगह भजन और यज्ञ हो रहा है ऐसा लग रहा है। जैसे हम ‘देव लोक’ में पहुंच गए हैं। हम उन लोगों के बारे में कुछ नहीं कह सकते जो आना नहीं चाहते। अभी अयोध्या में आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

कंगना रनौत ने परमपूजनीय श्री रामभद्राचार्य से की मुलाकात

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की जिसमे वो रामभद्राचार्य से मुलाकात करती नजर आ रही हैं। वो हवन में भी शामिल हुईं। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा ‘आओ मेरे राम। आज परमपूजनीय श्री रामभद्राचार्य जी से भेंट हुई, उनका आशीर्वाद लिया। उनके द्वारा आयोजित शास्त्रवत सामूहिक हनुमान जी यज्ञ में भाग लिया। अयोध्या धाम में श्री राम के स्वागत में सब राममयी हैं। कल अयोध्या के राजा लम्बे वनवास के बाद अपने घर आ रहे हैं। आओ मेरे राम, आओ मेरे राम।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026