---Advertisement---

Azam Khan पर लगा 145 करोड़ के घोटाले का आरोप, BJP विधायक ने CM योगी से की शिकायत, जानें क्या है मामला ?

Azam Khan: फायर ब्रांड नेता आजम खान एक बार फिर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। BJP नेता ने उन पर 145 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 16, 2023 5:05 अपराह्न

azam khan
Follow Us
---Advertisement---

Azam Khan: फायर ब्रांड नेता आजम खान एक बार फिर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार उनकी मुसीबत घोटाले के आरोप बढ़ा रहे हैं। आरोप है कि समाजवार्टी पार्टी की सरकार में मंत्री रहते हुए खान ने सीवर लाइन बिछाने में 145 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। ये आरोप BJP विधायक आकाश सक्सेना ने लगाए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की है।

ये भी पढ़ें: AAP का कांग्रेस को बड़ा ऑफर, कहा-‘दिल्ली-पंजाब से रहो दूर, हम भी राजस्थान और MP में करेंगे सहयोग’

मंत्री रहते घोटाले करने का आरोप

BJP विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि आजम खान एक भ्रष्ट नेता हैं। जब ये सपा की सरकार में नगर विकास मंत्री थे, तो इन्होंने एक बड़ा घोटाला किया था। उन्होंने कहा कि खान ने मंत्री रहते सीवर की लाइनें बिछाई थी, जो बेहद ही खराब क्वालिटी की थी। उन्होंने कहा कि सीवर की ये लाइनें मिट्टी का जरा भी बोझ नहीं सह पाई और धंस गई। जिसके चलते उनके इस भ्रष्टाचार का पता चला। उन्होंने मांग उठाई की इस मामले में खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

क्या है मामला ?

बता दें कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब रामपुर में बंद पड़े एक सीवरेज प्लांट की जांच की गई। जांच में पता चला कि सीवर लाइनें नियमों के विरुद्ध बिछाई गई थी। जिसकी वजह से वह चल नहीं पाई और 145 करोड़ रुपये मिट्टी में मिल गए। अब आईआईटी रुड़की के इंजीनियर आधुनिक तकनीक से एक बार फिर इसकी जांच कर रहे हैं। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत के बाद रामपुर में आजम खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026