---Advertisement---

‘भारत स्वभाव से एक हिंदू राष्ट्र…’ योग गुरू Baba Ramdev के बयान से मचा तहलका; योग, आध्यात्म पर कही बड़ी बात; जानें पूरी डिटेल

Baba Ramdev: भारत स्वाभाव से हिंदू राष्ट्र है और जो लोग खुद को मुसलमान, ईसाई या किसी अन्य नाम से पुकारते हैं। उनके पूर्वज हिंदुु थे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 1, 2025 12:41 अपराह्न

Baba Ramdev
Follow Us
---Advertisement---

Baba Ramdev: योग गुरू बाबा रामदेव अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते है, इसी बीच उनका एक बयान ने तहलका मचा दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि भारत स्वभाव से एक हिंदू राष्ट्र है और जिन्होंने अपना धर्म परिवर्तन किया है, उनके पूर्वज हिंदू ही थे, जिसके बाद से यह मामला पूरी तरह से गरमा गया है। मालूम हो कि इस बार भी हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसके लेकर बाबा रामदेव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

भारत स्वभाव से एक हिंदू राष्ट्र है – Baba Ramdev

बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए Baba Ramdev ने कहा कि भारत स्वाभाव से हिंदू राष्ट्र है और जो लोग खुद को मुसलमान, ईसाई या किसी अन्य नाम से पुकारते हैं, उनके पूर्वज भी हिंदू, भारतीय और प्रकृति व संस्कृति के उपासक थे; यह परम सत्य है। अब धीरे-धीरे सभी लोग इस बात पर विश्वास करने लगे है।

आने वाले समय में हमारा लक्ष्य पूरे विश्व के 500 करोड़ से अधिक लोगों को योग, आध्यात्म और सनातन के मूल्यों से जोड़ना है और यही सनातन धर्म की विश्व विजय यात्रा है।” सनातन धर्म जीने के लिए है, तो सनातन धर्म की बात तो करें, लेकिन सनातन धर्म और हिंदुत्व को जीवन आचरण में जिए। गौरतलब है कि समय-समय पर बाबा रामदेव अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में बने रहते है।

Operation Sindoor पर क्या बोले बाबा रामदेव

एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने उन्हें (आतंकवादियों को) उनके घर में 100-200 किलोमीटर अंदर घुसकर मारा है। पीएम मोदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना का पराक्रम है। यह देश की एकता, अखंडता का प्रतीक है और यह नए भारत की सेना है। भारत अपनी सीमाओं और अपने देश की रक्षा करना जानता है।

भारत एक अजेय राष्ट्र है और उसका प्रतीक है ये ऑपरेशन सिंदूर, भारत ने आत्म रक्षा भी की है, भारत की एकता और सुरक्षा में जिन्होंने ने भी गड़बड़ी की है, उनको घरों में घुसकर मारा है। यह इस बात का प्रतीक है कि भारत को अपनी सीमाओं और सुरक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा कैसे करनी है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026