---Advertisement---

‘उस एजेंसी द्वारा साजिश रचे जाने की…’ Ahmedabad Plane Crash मामले में Baba Ramdev का बड़ा खुलासा; इस देश पर लगाया आरोप; देखें वीडियो

Baba Ramdev: योग गुरू Baba Ramdev ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने पूरे देश में सनसनी मचा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 14, 2025 3:03 अपराह्न

Baba Ramdev
Follow Us
---Advertisement---

Baba Ramdev: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुए विमान हादसा एक पहेली बनती जा रहा है, क्योंकि घटना के कारणों का अभी तक नहीं पता चल पाया है। इसी बीच योग गुरू Baba Ramdev ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने पूरे देश में सनसनी मचा दी है, साथ ही उन्होंने इस घटना में साजिश की आशंका जताई है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि यह बहुत आश्चर्यजनक है कि एक साथ दोनों इंजन फेल हो गए, और उड़ान भरते ऐसी क्या खराबी आ गई है जो कुछ सेकेंड में ही प्लेन क्रैश हो गया। इसी बीच बाबा रामदेव के बयान इस घटना में एक नया एंगल दे दिया है।

Ahmedabad Plane Crash मामले में Baba Ramdev का बड़ा खुलासा

योग गुरू Baba Ramdev ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “मुझे ऐसा पता लगा है कि तुर्की की कोई एक एजेंसी जो ये मेंटेनेंस का काम करती है। भारत को विमानन क्षेत्र पर कड़ी नजर रखनी होगी। तुर्किए ने दुश्मनी तो कहीं नही निकाली है इसके माध्यम से क्योंकि वहां की एक एजेंसी जो ये सर्विस का काम करती थी विमान का, कहीं उसने तो कोई साजिश नहीं रच दी है। इसलिए अब भारत को 100 प्रतिशत ऐसी संवेदनशील मामले में तो कम से कम विदेशी लोगों के हस्तक्षेप को खत्म करना होगा”।

गौरतलब है कि बाबा रामदेव के इस नए एंगल ने Ahmedabad Plane Crash में एक नया मोड़ ला दिया है। मालूम हो कि बीते 2 महीने से भारत और तुर्की के रिश्तें अपने सबसे निचले स्तर पर है। हालांकि अब देखना होगा कि क्या सरकार भी इस एंगल से जांच करती है या नहीं।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर क्या है ताजा अपडेट?

मालूम हो कि Baba Ramdev के इस बयान ने सनसनी मचा दी है। वहीं अगर अहमदाबाद प्लेन क्रैश की बात करें तो अभी इस दुर्घटना में अभी तक 270 से अधिक लोगों की पुष्टि की जा चुकी है, माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि अभी मलबे को हटाने का काम शुरू हो चुका है, अगर कोई इस मलबे में दबा हो तो उसे बाहर भी निकाला जाएगा, जिससे मौत का आकंंड़ा बढ़ने की उम्मीद है। मालूम हो कि अहमदाबाद से लंंदन जा रही फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमे में से एक ही व्यक्ति जिंदा बचा हुआ है, जिससेे खुद पीएम मोदी ने मुलाकात की थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026