---Advertisement---

Badlapur Protest: शर्मनाक! ठाणे में 2 छात्राओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न से मचा बवाल, प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

Badlapur Protest: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक स्कूल में पढ़ने वाली नर्सरी क्लास की 2 छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 20, 2024 1:04 अपराह्न

Badlapur Protest
Follow Us
---Advertisement---

Badlapur Protest: कोलकाता रेप केस मामले के बीच अब महराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल महाराष्ट्र के बदलापुर के एक स्कूल में पढ़ने वाली नर्सरी क्लास की 2 छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस खबर के बाद स्थानीय लोग गुस्से में है। बड़ी संख्या में लोग इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

गौरतलब है कि बदलापुर के एक निजी स्कूल में सफाईकर्मी द्वारा दो छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यह घटना 12 – 13 अगस्त की है। इस घटना के तुरंत बाद क्रोधित माता पिता और कुछ स्थानीय लोगों के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पुहंचे। हालांकि वरिष्क पुलिस ने कथित तौर पर POSCO मामला होने के बावजूद एफआईआर दर्ज करने में देरी की। इसके बाद इंस्पेक्टर के तुरंत तबादला कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पूरे बदलापुर में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बदलापुर रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन रोक दी।

प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा और अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “महाराष्ट्र के बदलापुर में स्कूल परिसर में दो युवा लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया गया; पूरा राज्य आक्रोशित है और न्याय चाहता है।

मैं एक बार फिर राष्ट्रपतिbhvn से आग्रह करती हूं कि महाराष्ट्र शक्ति आपराधिक कानून को मंजूरी देने के लिए, किसी अन्य बच्चे या महिला को इस उपहास का सामना नहीं करना पड़ेगा। महिलाओं की सुरक्षा की अनदेखी जारी रखना राज्य सरकार के लिए शर्म की बात है”।

अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लें

प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे कहा कि ‘ये नर्सरी में पढ़ने वाली लड़कियां थीं, ये घटना स्कूल परिसर में घटी, हमारे समाज में बीमार विकृत लोग चाहते हैं कि महिलाएं ‘सभ्य तरीके’ से कपड़े पहनें, ‘सुरक्षित घंटों’ के दौरान बाहर निकलें और ‘सुरक्षित क्षेत्रों’ में काम करें, अपनी ‘सुरक्षा’ की जिम्मेदारी खुद लें, इस पर आप क्या कहेंगे’? वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026