---Advertisement---

‘एक से एक खतरनाक नीले ड्रम वाली देवियां..,’ मेरठ के बाद राजा रघुवंशी मर्डर केस पर Dhirendra Shastri की प्रतिक्रिया; जानें क्या कहा?

चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस पर Dhirendra Shastri की प्रतिक्रिया सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा है कि हमारे जैसे अविवाहित पुरुषों को अब डर लगने लगा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 12, 2025 2:17 अपराह्न

Dhirendra Shastri
Follow Us
---Advertisement---

Dhirendra Shastri: बदलते दौर ने पुरुषों की सुरक्षा को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़ा किए हैं। एक के बाद एक कई ऐसे मामले देखे गए जिसमें पुरुष जालसाजी का शिकार होकर अपनी ही पत्नियों के हाथों मारे गए हैं। ऐसा ही आरोप इंदौर की सोनम रघुवंशी पर है जिसने कथित रूप से अपने पति राजा रघुवंशी को हनीमून के दौरान ठिकाने लगा दिया। धीरेन्द्र शास्त्री ने ऐसे प्रकरण पर चिंता जताई है। मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड का जिक्र करते हुए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने चुटीले अंदाज में तंज कसा है। Dhirendra Shastri ने कहा है कि पत्नियों का बड़ा ट्रेंड चल रहा है। एक से एक खतरनाक नीले ड्रम वाली देवियां निकल रही हैं। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर की ये प्रतिक्रिया अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

मेरठ के बाद राजा रघुवंशी मर्डर केस पर Dhirendra Shastri की प्रतिक्रिया!

याद कीजिए कि कैसे मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड पर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने करारा तंज कसा था। अब ऐसे ही एक और मामले राजा रघुवंशी हत्याकांड पर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया सामने आई है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने कथित रूप से मेघालय में हुई हत्या का जिक्र करते हुए कहा है कि “पत्नियों का बड़ा ट्रेंड चल रहा है। एक से एक खतरनाक नीले ड्रम वाली देवियां निकल रही हैं। हमारे जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं। लुगाइयों के सामने बुद्धि-शक्ति दोनों ही नहीं चलती।” मेरठ में मुस्कान रस्तोगी द्वारा सौरभ राजपूत की हत्या के बाद अब राजा रघुवंशी हत्याकांड पर Dhirendra Shastri की ये प्रतिक्रिया तेजी से वायरल है। कटाक्ष भरे अंदाज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर द्वारा कही गईं बातों का आशय इतना गंभीर है कि इंसानों को भीतर से झकझोर सकता है।

शादीशुदा जिंदगी की विडंबना पर धीरेन्द्र शास्त्री का करारा तंज!

प्रसिद्ध कथावाचक Dhirendra Shastri ने वर्तामन परिवेश को लेकर चिंता व्यक्त की है। आधुनिक शादीशुदा जिंदगी की विडंबना पर तंज कसते हुए धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि “पहले लगता था अरेंज मैरिज सही है। फिर लगता था लव मैरिज सही है। अब दोनों ही बेकार लग रहे हैं। जब से ये राजा वाला कांड सुना है, बड़ा बेकार है।” ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की बातें अब चर्चा का विषय बनी हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026