Basavaraj Rayareddy: ‘सारा ड्रामा और दोगलापन…’ कर्नाटक सरकार के मंत्री ने किया इस्लाम गुणगान तो बिफरे बीजेपी नेता, की सख्त एक्शन की मांग

Basavaraj Rayareddy: कर्नाटक के मंत्री ने इस्लाम धर्म को सबसे अच्छा बताकर विवाद को मोल ले लिया है और इसकी वजह से उन्हें फजीहत का सामना करना पड़ा। जहां बीजेपी ने एक्शन लेने की बात की है और मुख्यमंत्री से सख्त मांग करते हुए दिखे हैं।

Basavaraj Rayareddy

Photo Credit- Google Basavaraj Rayareddy

Basavaraj Rayareddy: कर्नाटक की राजनीति फिलहाल गर्म रही है जहां भ्रष्टाचार के आरोप में दो दिन पहले ही एक मंत्री की कुर्सी छीनी जा चुकी है। वहीं इस सबके बीच उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कथित तौर पर इस्लाम को बाकी धर्मों से बेहतर बता दिया। उनके इस बयान की वजह से एक बार फिर विवादों का माहौल शुरू हो गया है। बीजेपी इस पर एक्शन की मांग कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि या तो शिक्षा मंत्री को हिंदुओं से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए या फिर उनसे इस्तीफा लिया जाना चाहिए। आइए जानते हैं आखिर पूरी विवाद क्या है।

इस्लाम धर्म पर क्या बोले Basavaraj Rayareddy जिसपर हुआ विवाद

बसवराज रायरेड्डी ने अपने विवादित बयान में कहा था कि “जो लोग इस्लाम के बारे में कुछ नहीं जानते हैं वही उसके बारे में गलत धारणाएं बनाते हैं और गलत राय रखते हैं। मैं कहना चाहूंगा कि इस्लाम सभी बाकी धर्म से बेहतर है क्योंकि इसमें इंसानियत है। शुरुआत से ही इसमें इंसानियत को महत्व दिया जाता है। देखिए कुरान के बारे में मैंने अब्राहमिक धर्मों का बहुत अध्ययन नहीं किया है। मैं अक्सर मंदिर हो या मठों में नहीं जाता हूं लेकिन मैं अलग-अलग धर्म और इतिहास के बारे में अध्ययन करता हूं और मैं अब्राहमिक धर्मों को यकीन करता हूं।”

बसवराज रायरेड्डी को लेकर बीजेपी का मुख्यमंत्री पर वार

वहीं इसके विरोध में भाजपा नेता आर अशोक ने कहा CM DK शिवकुमार, क्या आपकी कांग्रेस सरकार की इस हिंदू-विरोधी सोच का कोई अंत नहीं है? आप, जो दिन-दहाड़े कैमरे के सामने मंदिर जुलूस निकालते हैं और भक्ति दिखाते हैं, आप तब चुप क्यों रहते हैं जब आपके अपने कैबिनेट मंत्री सनातन हिंदू धर्म और मंदिरों के बारे में अपमानजनक बयान देते हैं एक बार हायर एजुकेशन मिनिस्टर बसवराज रायरेड्डी के घमंडी बयान सुनिए। यह कहकर कि, “मैं साधुओं के लिए मंदिर नहीं जाता,” उन्होंने देश के करोड़ों हिंदुओं के पूजा स्थलों का अपमान किया है। “इस्लाम दूसरे धर्मों से बेहतर है” जैसे बयान देकर उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है।

बीजेपी नेता ने की बसवराज रायरेड्डी के लिए सजा की मांग

भाजपा नेता ने आगे कहा कि “क्या यही आपकी कांग्रेस पार्टी का ‘सर्वधर्म समभाव’ है? क्या यही आपका ‘सभी जातियों के लिए शांति का बगीचा’ है? या आपका सारा ड्रामा और दोगलापन हिंदुओं के वोट के लिए पहना गया एक और मुखौटा है? हमारी मांग साफ है सबसे पहले, बसवराज रायरेड्डी को अपने बयान वापस लेने चाहिए और देश के सभी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। अगर वह इसके लिए तैयार नहीं हैं, तो CM DK को उन्हें कैबिनेट से निकालने का अपना कमिटमेंट दिखाना चाहिए। नहीं तो, कन्नड़ नाडु के करोड़ों हिंदुओं को एक बात साफ हो जाएगी: आपके मंदिर जाना भक्ति के लिए नहीं है, आपके शब्द हिंदू धर्म के सम्मान में नहीं हैं, सब कुछ सिर्फ वोट के लिए, दिखावे के लिए है।”

अब ऐसे में आगे कर्नाटक की राजनीति में क्या मोड़ आने वाला है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

 

 

Exit mobile version