Karnataka Viral Video: सांसद की लाडली ने मंदिर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा! महिला पुलिसकर्मी को लगा दिया थप्पड़, देखें फिर क्या हुआ

Karnataka Viral Video: ऑन ड्यूटी पुलिस पर हाथ उठाकर एक संसद की बेटी ने मुसीबत मोल ले ली है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Karnataka Viral Video

Photo Credit- Google Karnataka Viral Video

Karnataka Viral Video: मंदिर में वीआईपी दर्शन करने के लिए सांसद की बेटी आई तो है लेकिन भगवान के दर पर भक्ति और लाइन में वीआईपी गिरी का अकड़ दिखाना उस पर भारी पड़ जाता है। जब सांसद की बेटी ने अपना रौब दिखाने की कोशिश की तो उस पर उल्टा पड़ गया क्योंकि खाकी वर्दी में तैनात पुलिस ने जिस तरह से करारा जवाब दिया उसने सोशल मीडिया पर खलबली मजा दी है। देखें कर्नाटक वायरल वीडियो में ऐसा क्या हुआ जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और मंदिर में हाई वोल्टेज ड्रामे को दिखाने के लिए काफी है।

महिला पुलिसकर्मी पर हाथ उठाने की गलती कर दी सांसद की बेटी

कर्नाटक वायरल वीडियो की बात करें तो वीडियो में देखा जा सकता है कि कथित तौर पर सांसद की बेटी पहले पुलिस वाली के साथ बहस करती हुई नजर आती है। इसके बाद बात इतनी बढ़ जाती है कि वह कानून की भी परवाह नहीं करती है कि वह पुलिस की वर्दी में है और वह थप्पड़ मारने लगती है।हालांकि वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाद में महिला पुलिसकर्मी ने भी जवाब दिया और वह भी चांटे लगाती है। ऑन ड्यूटी पुलिस ऑफिसर का तुरंत एक्शन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

Karnataka Viral Video पर लोग किस तरह कर रहे रिएक्ट

वहीं इसके साथ ही कर्नाटक वायरल वीडियो को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि ऑन ड्यूटी पुलिस ऑफिसर पर थप्पड़ मारने और कानून का अपमान करने की वजह से संसद की बेटी पर कई धाराओं से मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ सांसद की बेटी ने भी महिला पुलिसकर्मी को लेकर शिकायत दर्ज करवाने में पीछे नहीं रही है। वहीं इस वीडियो को देखकर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। जहां मामले की जांच अच्छे से करने की अपील की जा रही है तो वहीं कुछ लोग अरेस्ट करने की भी मांग करते नजर आ रहे हैं।

फिलहाल कर्नाटक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म से जमकर शेयर किए जा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version