---Advertisement---

Bengal Panchayat Election Results 2023: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में TMC की बंपर जीत, BJP-कांग्रेस के खाते में आई इतनी सीटें

Bengal Panchayat Election Results 2023 Live: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। नतीजे शाम 4 बजे तक आ जाएंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 11, 2023 10:43 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 17, 2023 2:46 अपराह्न

Bengal Panchayat Election Results 2023 Live
Follow Us
---Advertisement---

Bengal Panchayat Election Results 2023 Live: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजें अब लगभग साफ हो चुके हैं। हिंसा के बीच संपन्न हुए मतदान के बाद भी बंगाल में तनाव जारी है। मंगलवार (11 जुलाई) सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना देर रात तक जारी रही। मंगलवार रात 10.30 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, TMC को पंचायत चुनावों में बंपर जीत मिली है। TMC ने ग्राम पंचायत की 18,606 सीटें जीती हैं। वहीं 8,180 सीटों पर आगे चल रही है। उधर, भाजपा 4,482 सीटें जीत चुकी है और 2419 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 1,073 सीटें जीत ली हैं और 693 पर आगे है।

बता दें की राज्य की कुल 73,887 सीटों पर शनिवार (8 जुलाई) को मतदान हुए थे। हालांकि, इस दौरान कई जगाहों पर आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाएं सामने आई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने 696 बूथों पर दोबारा मतदान का फैसला लिया था। सोमवार (10 जुलाई) को इन 696 बूथों पर फिर मतदान हुआ था। हालांकि इस दौरान हिंसा की कोई खबर सामने नहीं आई थी। लेकिन, पूरे पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाओं में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है। चुनाव के मद्देनजर राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी कई गई थी, जिसका कोई फायदा नहीं हुआ। क्योंकि हिंसा लगातार जारी रही।

पंचायत चुनावTMCBJPLFINCISFOTH
ग्राम पंचायत256221242178346
पंचायत समिति24281009
जिला परिषद1500000
Source: Election Commission.
Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Jharkhand News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 15, 2026