---Advertisement---

Bengal Politics: बंगाल के कई जिलों में अल्पसंख्यक से बहुसंख्यक हो रहे मुसलमान? बदले समीकरण पर बीजेपी ने ममता बनर्जी के खिलाफ खोला मोर्चा

Bengal Politics में कथित रूप से मुसलमानों की बढ़ती आबादी को लेकर हो-हल्ला मचा है। बीजेपी का दावा है कि ममता बनर्जी के शासनकाल में मुस्लिम समुदाय की संख्या तेजी से बढ़ रही है जो बदलते जनसांख्यिकी समीकरण का संकेत है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2025 12:37 अपराह्न

Bengal Politics
Follow Us
---Advertisement---

Bengal Politics: दशक भर से ज्यादा समय हो गए जब टीएमसी बंगाल की सत्ता में आई थी। 2011 के बाद टीएमसी लगातार बंगाल की राजनीति में शीर्ष पर काबिज है। इस बीच बीजेपी प्रमुख विपक्षी दल के रूप में ममता बनर्जी को निशाने पर लेती रहती है। ताजा प्रकरण एक विश्लेषण से जुड़ा है जिसके तहत बंगाल के कई जिलों में मुसलमानों को अल्पसंख्यक से बहुसंख्यक होने का दावा किया जा रहा है। बीजेपी इस बदलते जनसांख्यिकी समीकरण को लेकर सत्तारुढ़ टीएमसी की चीफ सीएम ममता बनर्जी पर हमलावर है। अमित मालवीय, सुकांत मजूमदार समेत तमाम स्थानीय नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन के विश्लेषण को साझा करते हुए चिंता व्यक्त की है और ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है।

बंगाल के कई जिलों में अल्पसंख्यक से बहुसंख्यक हो रहे मुसलमान?

वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने अपने अनुभव के आधार पर एक विश्लेषण साझा किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे बंगाल में जनसांख्यिकी समीकरण तेजी से बदल रहा है। राजीव रंजन कहते हैं कि “पश्चिम बंगाल में मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। इसके वास्तविक आंकड़े जनगणना के बाद सामने आएंगे। मुसलमान कई जिलों में अल्पसंख्यक से बहुसंख्यक बन गए हैं। पहले मुर्शिदाबाद, मालदा और उत्तरी दिनाजपुर जिलों में मुसलमान बहुसंख्यक थे। अब आगे कुछ और जिले इस सूची में जुड़ जाएंगे।” इससे इतर राजीव रंजन कोलकाता के सार्वजनिक स्थानों पर मुसलमानों की संख्या ज्यादा होने का दावा करते है। उनके इसी दावे को लेकर बंगाल पॉलिटिक्स में हो-हल्ला मचा है और चर्चाओं का दौर जारी है।

बदले समीकरण को लेकर बीजेपी ने ममता बनर्जी के खिलाफ खोला मोर्चा

बीजेपी इस पूरे प्रकरण को लेकर सत्तारुढ़ दल टीएमसी व ममता बनर्जी पर हमलावर है। बंगाल बीजेपी के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर बताया गया है कि ममता बनर्जी के शासन में बंगाल में अधिक से अधिक जिले मुस्लिम बहुल हो गए हैं। 1951 में बंगाल में 78.45 फीसदी हिन्दू और 19.85 फीसदी मुसलमान थे। लेकिन 2025 में मुस्लिमों की जनसंख्या 33 फीसदी होने का दावा जो हिंदू जनसंख्या के कम होकर 65 फीसदी पर पहुंचने का संकेत माना जा रहा है। बीजेपी का आरोप है कि बंगाल में जनसांख्यिकी परिवर्तन मूक घटना नहीं रह गई है। इस पूरे प्रकरण को लेकर बीजेपी बंगाल की सत्तारुढ़ दल टीएमसी और ममता बनर्जी पर हमलावर है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026