Benjamin Netanyahu: दुबई से तेल अवीव (इज़राइल) जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट 30 सितंबर 2026 को हवा में थी। हर दिन की तरह पायलट स्मित मच्छार उस पर कंट्रोल जमाए हुए थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि को पायलट ही उन पर जानलेवा हमला करेगा। हालांकि अपनी बहादुरी से उन्होंने न सिर्फ खुद की बल्कि फ्लाइट में मौजूद 170 से ज्यादा लोगों की जान बचाई। दुनिया भर में वह हीरो के रूप में ट्रेंड कर रहे हैं लेकिन इस सब के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी कायल हो गए और उन्होंने स्मित के साथ-साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इजरायली स्वतंत्रता दिवस के लिए न्योता भेजा है।
स्मित मच्छार और पीएम मोदी को Benjamin Netanyahu ने दिया खास न्यौता
Prime Minister Benjamin Netanyahu in a conversation with the Indian pilot from the flight from Dubai, Captain Smit Machchhar:
“You are a hero for Israel, India, and the entire world. I invite Prime Minister @NarendraModi and you to light a flame on Israeli Independence Day.” 🇮🇱🇮🇳During the emotional conversation that took place this evening, the Prime Minister asked Captain Machchhar how it all started, and Machchhar revealed new details about the terrifying moments in the cockpit.
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) October 3, 2026
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में मौजूद भारत मूल के पायलट कप्तान स्मिथ मच्छार से बीते दिन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बात भी की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि “आप इजरायल भारत और पूरी दुनिया के लिए हीरो है मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपको इज़राइली स्वतंत्रता दिवस पर एक ज्योति जलाने के लिए आमंत्रित करता हूं।” इतना ही नहीं बेंजामिन नेतन्याहू ने स्मित से इस पूरी घटना के बारे में पूछा था।
पीएम मोदी से क्या बोले थे स्मित
दरअसल स्मित मच्छार से बीते दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बातचीत की थी। इस दौरान उनकी हिम्मत की तारीफ की थी वह काफी इमोशनल नजर आए थे। पायलट ने बताया था कि जब वह लोगों की जिंदगी के लिए लड़ रहे थे तब सिर्फ हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। उनका कहना है कि भगवान ने मुझे बचाया।
निश्चित तौर पर जिस हिम्मत और बहादुरी के साथ स्मित ने लोगों की जान बचाई उसकी तारीफ करनी तो बनती है। यही वजह है की इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन ने पीएम मोदी के साथ-साथ स्मित को भी खास भूमिका निभाने के लिए इजराइल इनवाइट किया है। फिलहाल यह न्यौता सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।







