---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ने लोकतंत्र और राजनीतिक जागरूकता मजबूत करने की दिशा में उठाया कदम, विधानसभा ने छात्रों के लिए खोले दरवाजे

Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने लोकतंत्र और राजनीतिक जागरूकता मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है। विधानसभा ने छात्रों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 17, 2025 3:03 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सूबे के लोगों के लिए लगातार कई विकास कार्य कर रही है। ऐसे में पंजाब सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पंजाब विधानसभा ने प्रदेश के छात्रों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान के मार्गदर्शन और निर्देशों के तहत यह कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के छात्रों को विधानसभा में लाने का प्रयास किया। 2024 में 3318 छात्र विधायी कार्यवाही देखने आए।

Bhagwant Mann सरकार में 998 छात्रों ने लाइव विधानसभा सत्र देखा

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बताया कि विधानसभा में 998 छात्रों ने लाइव सत्र देखे, जो 2320 गैर-सत्र दिनों में आए। यह लोकतंत्र और शासन पर युवाओं को शिक्षित करने की पहल है। वास्तविक दुनिया की राजनीतिक अंतर्दृष्टि से भविष्य के नेताओं को प्रेरित करना है। इस तरह से लोकतंत्र और राजनीतिक जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में एक कदम उठाया गया है।

वहीं, सीएम मान ने अपने बयान में कहा, ‘हमारी सरकार द्वारा पंजाब पुलिस विभाग में नई भर्तियाँ निकाली गई हैं। नौजवान अब इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी साल नोटिफिकेशन, लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट होगा और नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।’ मालूम हो कि इससे पहले सीएम मान ने सूबे के पुलिस विभाग में बंपर भर्ती का ऐलान किया था। सीएम मान ने 1746 नई भर्तियों को मंजूरी देते हुए कहा था कि इसके लिए 13 मार्च 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।

भगवंत मान ने दी यह बड़ी जानकारी

पंजाब के सीएम Bhagwant Mann ने अपनी एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में बड़ी जानकारी साझा की है। सीएम मान ने लिखा, ‘फायर ब्रिगेड के फिजिकल टेस्ट में हर एक को 60 किलो वजन उठाकर दिखाने के बनाए गए नियम को बीते दिनों पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में बदल दिया गया है। लड़कों-लड़कियों के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। अब पंजाब देश का पहला राज्य होगा जो फायर ब्रिगेड में लड़कियों की भर्ती करेगा।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026