---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान ने पकड़ी रफ्तार, यूथ क्लब के युवाओं ने संभाला मोर्चा! जानें पूरी खबर

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में स्वच्छता अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। आप के यूथ क्लब के युवाओं ने मोर्चा संभाल लिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 16, 2025 3:04 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में तबाही मचाने वाली बाढ़ ने लोगों के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। पंजाब में बाढ़ का पानी उतरने के बाद लोगों के सामने कई नई परेशानियां खड़ी हो गई हैं। हालांकि, पंजाब की भगवंत मान सरकार हर मोर्चे पर राज्य के हर नागरिक के साथ खड़ी है। सीएम मान लगातार बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। साथ ही प्रभावित इलाकों में व्यापक स्तर का सफाई अभियान भी शुरू किया जा चुका है। मान सरकार के इस अहम कदम से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार के इस अभियान को आप के यूथ क्लब के युवाओं ने संभाल लिया है।

Bhagwant Mann सरकार के स्वच्छता अभियान ने पकड़ी गति

पंजाब सीएम भगवंत मान की अगुवाई में स्वच्छता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में आप की पंजाब यूनिट ने एक्स यानी ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया, ‘मान सरकार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान तेज, यूथ क्लब के युवाओं ने संभाला मोर्चा! आम आदमी पार्टी यूथ क्लब गुरदासपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वच्छता अभियान चला रहा है। युवा भी सफाई में ग्रामीणों का सहयोग कर रहे हैं।’

भगवंत मान की अगुवाई में आप के कई नेता बढ़-चढ़कर दे रहे योगदान

उधर, आप की पंजाब इकाई ने अपनी अन्य एक्स पोस्ट में लिखा, पंजाब के पुनर्वास के लिए मान सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कैबिनेट मंत्री, विधायक और स्वयंसेवक विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों में सार्वजनिक स्थानों की सफाई के इस अभियान में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। आज हम सभी को पंजाब की तरक्की के लिए एकजुट होने की जरूरत है।’ ऐसे में सीएम Bhagwant Mann के विशेष सफाई अभियान से प्रभावित इलाकों की जनता को राहतभरा सुकून मिल सकता है।

भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी यह बड़ी जानकारी

वहीं, सीएम Bhagwant Mann ने महत्वपूर्ण सूचना देते हुए कहा, बाढ़ प्रभावित गांवों में सफाई का काम शुरू हो गया है। हम आने वाली फसल से पहले-पहले खेतों को खेती योग्य बना देंगे। इसके अलावा, गांव-गांव में मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं और पशुओं का टीकाकरण भी शुरू हो गया है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026