DNP India Hindi

CM Bhagwant Mann ने PM Modi को लिखी चिट्ठी, कहा- ‘केंद्र सरकार पंजाब का 60000 करोड़ का रुका हुआ फंड जारी करे’

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google, Bhagwant Mann

Bhagwant Mann: पंजाब में मानसून की भारी बारिश और अन्य राज्यों से आने वाले पानी ने बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। ऐसे में पंजाब कई क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। इस कठिन स्थिति से निपटने के लिए आप यानी आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार लगातार लोगों की मदद कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राज्य के कई मंत्री बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर प्रभावित निवासियों को राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। ऐसे में सीएम मान ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर सहायता मांगी है।

Bhagwant Mann ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पंजाब के लिए सहायता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे में बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर पंजाब का 60000 करोड़ का रुका हुआ फंड जारी करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही मान सरकार ने केंद्र से SDRF के नियमों में बदलाव की मांग है, ताकि किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान की मुआवजा राशि बढ़ा कर 50000 रुपये की जा सके।

पंजाब सरकार किसानों को 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहती है। इस संबंध में मान सरकार ने केंद्र से सहमति मांगी है। पंजाब अब तक सबसे गंभीर बाढ़ के हालातों से जूझ रहा है, पंजाब के 10 00 गांव और लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का और होशियारपुर में देखने को मिला है। करीब 3 लाख एकड़ कृषि भूमि बाढ़ के पानी में डूबी हुई है।

Photo Credit: AAP Punjab
Photo Credit: AAP Punjab

भगवंत मान सरकार बाढ़ प्रभावितों की कर रही हर संभव मदद

आप नेता Bhagwant Mann अपनी पूरी कैबिनेट के साथ राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की सहायता कर रहे हैं। आप की पंजाब इकाई ने अपनी एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में बताया, ‘कैबिनेट मंत्री एल.सी. कटारूचक और ट्रेड विंग मोहाली की टीम पठानकोट के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार राहत और राशन सामग्री पहुँचा रही है। लोगों के घरों तक भी सहायता पहुंचाई जा रही है।’

वहीं, आप पंजाब ने अपनी अन्य एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया, ‘कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह सिद्धू और टांडा विधायक जसबीर सिंह राजा गिल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।’

Exit mobile version