---Advertisement---

यूट्यूबर Manish Kashyap के खिलाफ बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बैंक खाते में मिले 42 लाख रुपए

बिहार पुलिस के द्वारा स्वतंत्र पत्रकार मनीष कश्यप के खिलाफ अभी कुछ दिनों पहले एफआईआर दर्ज किया गया था। वहीं पुलिस ने बुधवार को उनके कई बैंक खातों को फ्रीज कर दिया हैं। पुलिस के द्वारा ये भी बताया गया है कि मनीष के पास आय से अधिक संपत्ति पाई गई है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 16, 2023 11:37 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Manish Kashyap: तमिलनाडु में बिहारियों के पीटने को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कितनी सच्चाई हैं, फिलहाल अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई हैं। ऐसे में बिहार पुलिस के द्वारा भ्रामक खबर फैलाए जाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभी कुछ दिनों पहले स्वतंत्र पत्रकार मनीष कश्यप और युवराज राजपूत के खिलाफ बिहार पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था। वहीं बिहार पुलिस दोनों ही पत्रकारों को गिरफ्तार करने के लिए अलग – अलग जगह छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप और युवराज राजपूत दोनों लोग होली के बाद से ही फरार चल रहे हैं। वहीं अब इस दोनों ही पत्रकारों के खातों को भी फ्रीज कर दिया गया है।

भ्रामक वीडियो फैलने के जुर्म में कार्रवाई 

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई जिसमें ये कहा जा रहा था कि तमिलनाडु से अब बिहारियों को मार -मारकर भगाया जा रहा है। ऐसे में कुछ समय पहले पत्रकार मनीष कश्यप ने भी इसको लेकर वीडियो बनाया था। वीडियो बनाए जाने के बाद बिहार पुलिस के द्वारा कहा गया कि मनीष के द्वारा बनाया गया वीडियो भी फेक है। इसलिए उनके खिलाफ केस दर्ज कर वारंट जारी कर दिया गया है। वहीं इन दोनो पत्रकारों को गिरफ्तार करने के लिए बिहार पुलिस के द्वारा स्पेशल टीम बनाई गई है।

ये भी पढ़ें: Punjab News: IPS अधिकारी संग शादी रचाएंगे पंजाब के शिक्षामंत्री बैंस, जानें कौन हैं ज्योति

पत्रकार मनीष कश्यप के खातों को किया गया फ्रीज

बिहार पुलिस और तमिलनाडु पुलिस काफी समय से उन लोगों को ढूंढ रही हैं,जिन्होंने इस तरह के भ्रामक वीडियो को जारी किया था। वहीं बुधवार को बिहार पुलिस के द्वारा ये बताया गया कि पत्रकार मनीष कश्यप के बैंक खातों को भी फ्रीज किया जा रहा है। इसके खाते में फिलहाल अभी 33 लाख रुपए हैं। वहीं एक दूसरे अकाउंट में 51 हजार रूपए हैं। बिहार पुलिस की मानें तो उनके खाते में कुल 42 लाख रुपए जमा हैं। वहीं अब पुलिस के द्वारा ये भी कहा जा रहा है कि मनीष कश्यप के पास आय से अधिक संपत्ति पाई गई हैं, जिसकी भी जांच कुछ ही समय में शुरू होगी।

ये भी पढ़ें: UKPSC JE 2021: एक और भर्ती निरस्त, 3853 अभ्यर्थियों का चयन अधर में, जानें कब होगा फिर एग्जाम

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026