---Advertisement---

Rajasthan New District: CM गहलोत का बड़ा ऐलान, राजस्थान में चुनाव से पहले बनेंगे ये तीन नए जिले

Rajasthan New District: CM गहलोत ने नए जिलों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की है। CM गहलोत ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”जनता की मांग एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में तीन नए जिले और बनाए जाएंगे-1. मालपुरा 2. सुजानगढ़ 3. कुचामन सिटी। ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 6, 2023 11:37 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan New District: CM गहलोत ने नए जिलों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की है। CM गहलोत ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”जनता की मांग एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में तीन नए जिले और बनाए जाएंगे-1. मालपुरा 2. सुजानगढ़ 3. कुचामन सिटी। अब से राजस्थान में 53 जिले होंगे। आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के मुताबिक सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा।”

CM ने डीडवाना में दिया था नए जिलों का संकेत

बता दें कि CM गहलोत ने 29 सितंबर को नए जिले बनाने की संभावना का संकेत दिया था। उन्होंने डीडवाना में कहा था कि जो जिला जितना छोटा होगा, उसका विकास उतनी ही तेजी से होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में और नये जिले बनाने की संभावना का जिक्र किया था। उन्होंने दावा किया था कि जिला जितना छोटा होगा, आम जनता की जिले के विकास और प्रशासन तक पहुंच आसान होगी।

अगस्त में CM ने की थी 19 नए जिलों की स्थापना

रामलुभाया कमेटी की रिपोर्ट के जवाब में CM गहलोत ने अगस्त माह के दौरान राज्य में 19 नए जिलों की स्थापना की थी। इनमें गंगापुर सिटी, डीडवाना-कुमाचन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, नीमकाथाना, अनूपगढ़, गंगापुर सिटी, फलोदी, सलूम्बर, सांचौर, कोटपूतली-बहरोड़, शाहपुरा, बालोतरा, डीग, दूदू और केकड़ी शामिल हैं। राज्य के लिए जिन 3 नए जिलों की घोषणा की गई है, उनमें सुजानगढ़, मालपुरा और कुमाचन शामिल हैं। इनके बाद राजस्थान में कुल 53 जिले हो जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Leave a Comment