---Advertisement---

Karnataka Election 2023: मछुआरों के लिए कांग्रेस के बड़े ऐलान, राहुल बोले- बीमा कवर और डीजल पर मिलेगी सब्सिडी

karnataka assembly election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मछुआरों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 28, 2023 10:39 पूर्वाह्न

Karnataka Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। जहां बुधवार को PM मोदी ने कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के जरिए संबोधित किया, तो वहीं वीरवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उडुपी जिले के कापू में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने मछुआरों को लेकर कई बड़े ऐलान किए।

मछुआरों के लिए कई बड़े ऐलान

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो मछुआरों को 10 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मछली पकड़ने वाली महिलाओं को एक लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन और अधिकतम 500 लीटर डीजल पर 25 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से सब्सिडी देने का ऐलान भी किया।

‘भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर’

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मौजूदा बीजेपी सरकार के समय में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिसके चलते मछुआरों के लिए बैंक लोन लेना काफी मुश्किल हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि मछलियों की आबादी लगातार कम हो रही है, जिसकी वजह से इनकी लागत भी बढ़ रही है और मछलियों की कीमत में इजाफा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मछुआरों के लिए भाजपा सरकार ने कोई बड़ा कदम नहीं उठाया है। मछुआरे आज भी कई दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी आपकी मदद करना चाहती है और सरकार बनते ही आपको राहत दी जाएगी। उन्होंने मछुआरों को भरोसा दिलाया की कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में इन सभी घोषणाओं को लागू किया जाएगा।

‘बिकाऊ है CM का पद’

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के समय में भ्रष्टाचार चरम पर है। योजनाएं जमीनी स्तर पर नहीं उतर रही हैं और लोगों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आपने विधायक खरीदने के लिए सरकार को नहीं चुना है। इस विधानसभा चुनाव में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई हो रही है। एक जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है और दूसरी जो गरीबों और अनुसूचित जाति के लोगों के कल्याण के लिए काम करती है।

उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा के विधायक भी अपनी पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं कि CM का पद 2500 करोड़ में बिकाऊ है। उन्होंने कहा कि जनता भी भाजपा की नीतियों से परेशानी हो चुकी है और उसे सत्ता से बाहर निकालने का मन बना लिया है। अगर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनती है तो जनता की भलाई के लिए कार्य किया जाएगा।

कांग्रेस पहले ही कर चुकी है कई बड़े ऐलान 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक चुनावों के लिए पहले ही चार प्रमुख ‘गारंटियों’ का एलान कर चुके हैं. गांधी ने राज्य में सत्ता आने पर सभी घरों को गृह ज्योति योजना के अंतर्गत 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हर परिवार की महिला मुखिया को गृह लक्ष्मी के तहत 2,000 रुपये मासिक सहायता, अन्ना भाग्य योजना के अनुसार, बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो चावल मुफ्त, स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और डिप्लोमा धारकों के लिए 1,500 रुपये दो साल के लिए देने की घोषणा की है

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव में ‘बाबा’ की धमाकेदार एंट्री, मांड्या में किया रोड शो…कांग्रेस पर बोला हमला

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026