---Advertisement---

Anju Nasrullah: प्यार के लिए सरहद पार पाकिस्तान गईं अंजू पर आया बड़ा अपडेट,अगले महीने हो सकती है भारत वापसी

Anju Nasrullah: भारतीय महिला अंजू को लेकर बड़ी खबर आई है। अंजू के पति ने बताया है कि आज कल अंजू अपने बच्चों को बहुत याद कर रही हैं इसलिए अगले महीने वह भारत वापस लौट सकती हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 18, 2023 3:52 अपराह्न

Anju
Follow Us
---Advertisement---

Anju Nasrullah::प्यार में भारत से पाकिस्तान गई महिला अंजू को लेकर बड़ी खबर आई है। उनके बारे में उनके पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने कहा है कि वह जल्द ही पाकिस्तान से भारत लौट सकती हैं। मीडिया से बात करते हुए उनके पति ने बताया है कि अंजू कुछ दिनों से अपने बच्चों को याद कर रही हैं इसलिए वह अपनो बच्चों से मिलने के लिए भारत जा सकती हैं। 

2 बच्चों और पति को छोड़ चली गईं थी पाकिस्तान


बता दें कि अंजू राजस्थान के अलवल जिले की निवासी है। कुछ महीने पहले वह जब चर्चा में आईं थी जब वह अपने पाकिस्तानी दोस्त के प्रेम में उससे शादी करने के लिए अपने भारतीय पति व बच्चों को छोड़ दिया। उन्होंने अपने पाकिस्तानी पति के न सिर्फ अपने बच्चों को छोड़ा बल्कि उन्होंने अपना नाम बदलकर इस्लाम अपना लिया था और अपना धर्म फातिमा रख लिया था। अजूं के पति का नाम अरविंद है और अपने 2 बच्चे भी हैं।

वापस आना चाहती हैं अंजू

फिल्हाल अंजू के पाकिस्तानी पति ने मीडियो को जानकारी दी है कि वह इस समय अंजू को भारत भेजने के तैयारी कर रहे हैं। वह कहते हैं कि अंजू पिछले कुछ दिनों से अपने बच्चों को बहुत ज्यादा ही याद कर रही हैं। जिसका प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मैं उन्हें बीमार होते हुए नहीं देख सकता इसलिए उन्हें भारत भेजने की कोशिश कर रहा हूं ताकि वह अपने बच्चों से मिल सकें। नसरुल्लाह कहते हैं कि उन्होंने भी भारतीय वीजा के लिए अप्लाई किया है अगर मौका मिला तो वह भी भारत जाना चाहेंगे।

पति को झूठ बोल कर गईं थी पाकिस्तान

गौरतलब है कि अंजू ने पाकिस्तान जाते समय अपने भारतीय पति को घूमने के लिए पाकिस्तान जाने की बात कही थी मगर बाद में उन्होंने वहां जाकर अपने पाकिस्तानी दोस्त से शादी कर ली और उसके साथ वहां रहने लगीं। वहीं पाकिस्तान में भी कई बड़े उद्योगपतियों ने अंजू की शादी के बाद उसे उपहार स्वरुप घर व जमीन जैसे गिफ्टदिए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026