---Advertisement---

दुनिया की Biggest Aviation Deal कर टाटा ने रचा इतिहास, अमेरिका की बोइंग और फ्रांस की एयरबस से खरीदेगी कुल 470 एयरक्राफ्ट

Aviation Deal: जबसे टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को संभाला है तबसे घाटे में चल रही एयरइंडिया की उड़ान को पंख लग गए हैं। कुछ समय पहले तक एयरलाइंस घाटे से नहीं उबर पा रही थी। अब उसने ही दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील को पूरा कर लिया है। दरअसल एयरइंडिया ने 510 एयरबस ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 15, 2023 5:30 अपराह्न

Biggest Aviation Deal
Follow Us
---Advertisement---

Aviation Deal: जबसे टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को संभाला है तबसे घाटे में चल रही एयरइंडिया की उड़ान को पंख लग गए हैं। कुछ समय पहले तक एयरलाइंस घाटे से नहीं उबर पा रही थी। अब उसने ही दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील को पूरा कर लिया है। दरअसल एयरइंडिया ने 510 एयरबस बोइंग से विमानों के लिए मेगा डील की है। इस डील से भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जुड़े हैं। इस डील को अब तक की दुनिया की सबसे बड़ी डील बताया जा रहा है। इस डील के तहत 250 एयरबस और 220 बोइंग विमानों की डील की गई है। इस डील में अतिरिक्त 70 विमानों का ऑप्शन रखा गया है। इस पूरी खरीदारी के लिए एयरइंडिया 85 अरब डॉलर खर्च करेगी।

कितनी अहम है यह डील

बता दें कि यह अहम बेहद अहम है। इसकी अहमियत का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि इस डील के फाइनल होने पर ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुअल मैक्रो और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक दूसरे को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: Chardham Yatra 2023 से पहले श्रद्धालुओं पर पड़ी महंगाई की मार, 5 फीसदी तक बढ़ने जा रहा है बसों का किराया

क्या है डील

इस डील को एविएशन इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी डील बताया जा रहा है। इस डील के तहत टाटा संस 85 अरब डॉलर खर्च करेगा। इस डील में टाटा की एयरइंडिया अमेरिका से 34 अरब डॉलर के 220 बोइंग विमान खरीदेगी। इनमें से 90 B737 MAX, 20 B787 और 10 B777X एडवांसएयरलाइंस शामिल हैं। इस डील में एयरइंडिया एयरबस से 40 एयरबस A350s, 210 एयरबस A320/321 Neos खरीदेगी।

इस डील से क्या होगा फायदा?

इस मेगा डील से एयर इंडिया में विमानों का विस्तार होगा। एविएशन सेक्टर में एयरइंडिया की धाक बनेगी। नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट सेवाओं का विस्तार होगा। एयर इंडिया के मुताबिक इस साल के अंत तक वो नए विमानों की सेवाओं को शुरू कर देंगे। उन्हें साल 2025 तक बहुत से विमान मिल जाएंगे। इस डील से लंबी दूरी के विमान सफर को और भी आरामदायक बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं वैश्विक स्तर पर एयरइंडिया की विमान सेवाओं का विस्तार होगा।

ये भी पढ़ें: CITROEN C3: 30000 रुपये की छूट के साथ मिल रही है ये प्रीमियम कार, जानें इसके तगड़े फीचर्स

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026