---Advertisement---

Bihar Assembly Election 2025: पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म, किस जिले में कितने बजे तक होगी वोटिंग, ईसी ने दिया ताजा अपडेट

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में कई विधानसभा क्षेत्रों के संवेदनशील होने के कारण मतदान का समय निर्धारित समय से एक घंटा कम कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने इसको लेकर विस्तृत जानकारी साझा की है। ऐसे में इन विधानसभा क्षेत्रों और बूथों पर शाम पांच बजे तक ही मतदान होगा।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: नवम्बर 4, 2025 7:26 अपराह्न | Updated: नवम्बर 4, 2025 8:07 अपराह्न

Bihar Assembly Election 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मंगलवार शाम 5 बजे प्रचार समाप्त हो गया। आखिरी दिन, विभिन्न दलों के नेताओं ने, खासकर पहले चरण के मतदान वाले निर्वाचन क्षेत्रों में जमकर प्रचार किया। इसी सिलसिले में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के ज़रिए महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत की। पहले चरण के प्रचार का आकलन करें तो एनडीए और खासकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। दूसरी तरफ महागठबंधन की तरफ से अकेले तेजस्वी यादव प्रचार के मैदान में दम दिखा रहे हैं।

किस जिले में कितने बजे तक होगी वोटिंग?Bihar Assembly Election 2025

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में कई विधानसभा क्षेत्रों के संवेदनशील होने के कारण मतदान का समय निर्धारित समय से एक घंटा कम कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने इसको लेकर विस्तृत जानकारी साझा की है। ऐसे में इन विधानसभा क्षेत्रों और बूथों पर शाम पांच बजे तक ही मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और सामान्य तौर पर शाम छह बजे तक पूरा हो जाएगा। वहीं सिमरी बख्तियारपुर, महिसी, मुंगेर, जमालपुर के सभी बूथों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराने की चुनाव आयोग तैयारी कर रहा है। बाद बाकी सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के शेष बूथों पर शाम छह बजे तक मतदान संपन्न कराया जायेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण का प्रचार खत्म

मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। जिसमें कुल 1314 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। एनडीए और महागठबंधन के कई बड़े नेताओं का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। सबकी निगाहें खासकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव जैसे प्रमुख नेताओं पर टिकी हैं। गौरतलब है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर एनडीए की मजबूत पकड़ थी। समय के साथ मौजूदा राजनीतिक हालात बदल गए हैं। इस बार महागठबंधन बेरोजगारी, पलायन और विकास के मुद्दों पर जोर दे रहा है। इसी वजह से चुनावी रैलियों में तेजस्वी यादव के प्रति युवाओं में क्रेज देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें: Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव के दौरान धंस गया सांसद के पैतृक गांव को जोड़ने वाला कौआचार पुल, नीतीश-मोदी सरकार पर उठने लगे सवाल

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 27, 2026

Punjab News

मार्च 27, 2026

Rashifal 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Noida International Airport (Jewar) inauguration

मार्च 27, 2026

Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan (PM-SYM) Yojana

मार्च 27, 2026

कल का मौसम 28 March 2026

मार्च 27, 2026