---Advertisement---

कल का मौसम 28 March 2026: भारत के कई राज्यों में बारिश, तूफान से मचेगी जबरदस्त तबाही, तो पहाड़ों पर आसमानी आफत का दिखेगा कहर; पढ़े वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 28 March 2026: देश के कई राज्यों में मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है, जिसके बाद स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 27, 2026 6:15 अपराह्न

कल का मौसम 28 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 28 March 2026: देश के कई राज्यों में मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है, जिसके बाद स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। आने वाले कई दिनों के लिए विभाग ने कई राज्यों में आसमानी आफत से तबाही मचने का अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर से लेकर पूर्व तक और पश्चिम से लेकर दक्षिण तक, हर जगह तबाही का मंजर होने वाला है। क्योंकि आईएमडी ने आंधी, बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर-पश्चिम भारत में सप्ताह के दौरान वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसमें 29 और 30 मार्च, 2026 को गतिविधि अपने चरम पर होगी और 30 मार्च को कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। चलिए आपको बताते है देशभर में कल का मौसम 28 March 2026 कैसा रहने वाला है?

बिहार, उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में आईएमडी का रेड अलर्ट जारी

आईएमडी के मुताबिक बिहार, उत्तर प्रदेश मसेत कई राज्यों में मौसम अपना आंतक मचाने जा रहा है। बिहार की बात करें तो आईएमडी ने बेगुसराय, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालन्दा, पटना, समस्तीपुर, सारण, वैशाली में तेज हवाओं (लगभग 60 किमी प्रति घंटा) और भारी बारिश के साथ बिजली/तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि हाल ही में आए बारिश, तूफान और ठनका से बिहार में कई जाने चली गई थी।

वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो अमेठी, औरैया, अयोध्या, बहराईच, बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर समेत कई जगहों पर बारिश, बिजली गिरने और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही हरियाणा, पंजाब में भी विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से बढ़ेगी मुसीबत

दिल्ली-एनसीआर में एक बार  फिर झमाझम बारिश, आंधी तूफान का दौर शुरू होने वाला है। यानि इस वीकेंड पर दिल्लीवासियों को झमाझम बारिश, तूफान से दो चार होना पड़ा सकता है। एनसीआर में स्थिति चिंताजनक रह सकती है। इसके अलावा 28 से 31 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तारखंड, हिमाचल, कश्मीर में कल का मौसम 28 March 2026 कैसा रहेगा?

विभाग के मुताबिक 28 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में 28 मार्च को छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा से 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है और उसके बाद इसमें वृद्धि होगी।

28-30 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश में व्यापक से व्यापक हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा से 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है। उत्तराखंड में 29-31 मार्च के दौरान भी यही स्थिति रहेगी। यानि कुल मिलाकर पहाड़ों पर भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026