---Advertisement---

Bihar Board 12th Result 2023: 12वीं का रिजल्ट जारी, पिछले साल से बेहतर रहा परिणाम…83.7 फीसदी पास

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड की ओर से आज दोपहर 2 बजे रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार 83.7 फीसदी छात्र पास हुए। इस बार पिछले साल से बेहतर परिणाम रहा है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 21, 2023 2:42 अपराह्न

BSEB
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया। गौर हो कि लाखों छात्र 12वीं के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया। Bihar School Examination Board ने आज ट्वीट कर जानकारी दी थी। शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर ने रिजल्ट जारी किया।

छात्राओं ने मारी बाजी

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम में टॉप करने वाले तीनों विद्यार्थी लड़कियां हैं। विज्ञान स्ट्रीम में आयुषी नंदन ने 98.4 फीसदी नंबर लाकर टॉप किया है। आर्ट्स स्ट्रीम में मोहनिशा ने 95 फीसदी नंबर लाकर टॉप किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में सौम्या शर्मा ने 95 फीसदी नंबर लाकर टॉप किया है। यहां देखिए पूरी लिस्ट…

Topper List
Topper List

5 लाख से अधिक छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास

साल 2023 में 5 लाख 13 हजार 222 छात्र फर्स्ट डिवीजन से उत्तीर्ण हुए हैं। सेकेंड डिवीजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या 4 लाख 87 हजार 223 है, जबकि थर्ड डिवीजन में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या 91 हजार 503 है।

हर साल बेहतर हुआ रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2023 Date)

बता दें, साल 2022 में 16 मार्च को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। 2022 में करीब 13 लाख 46 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस साल 12वीं का परिणाम करीब 80.15 फीसदी रहा, जो साल 2021 के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा था। साल 2023 में 83.7 फीसदी बच्चे पास हुए. जो पिछले साल से बेहतर है। साल 2021 की बात करें तो 12वीं कक्षा का परिणाम 78.04 फीसदी था। साल 2020 में परिणाम 80.44 फीसदी रहा था।

ये भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2023 LIVE: 12वीं का रिजल्ट जारी, 83.7 प्रतिशत पास…यहां देखें परिणाम

साल 2018 में 52 फीसदी परिणाम

बिहार में 12वीं बोर्ड का परिणाम हर साल लगातार बढ़ा है। इसमें साल 2021 को छोड़ दे तो हर साल रिजल्ट बढ़ा है। 2019 में बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम 79.76 फीसदी रहा था। साल 2018 की बात करें तो 12वीं का रिजल्ट करीब 52 फीसदी रहा था।

ऐसे चेक करें परिणाम

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी इन लिंक पर क्लिक पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
biharboardonline.bihar.gov.in
www.biharboard.ac.in
bsebssresult.com
onlinebseb.in

एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट

इसके लिए सबसे पहले मैसेज बॉक्स में जाएं। BIHAR12 और स्पेस के बाद अपना ROLL NUMBER लिखें। रोलनंबर लिखने के बाद इसे 56263 पर भेज दें। इसके बाद आपको आपका रिजल्ट मिल जाएगा।

83.7 फीसदी विद्यार्थी पास

गौर हो कि साल 2023 में कुल 10 लाख 51 हजार 948 विद्यार्थी पास हुए हैं। करीब 83.7 फीसदी विद्यार्थी इस साल पास हुए हैं। इस बार कला से 82.74 फीसदी, वाणिज्य से 93.95 फीसदी और विज्ञान से 83.93 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026