---Advertisement---

Bihar News: बिहार में कैबिनेट विस्तार की चर्चा, RJD-कांग्रेस के दो-दो नेताओं को मिल सकती है दावेदारी, जल्द हो सकता है ऐलान

Bihar News: बिहार में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 24 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 22, 2023 10:35 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 22, 2023 6:04 अपराह्न

Bihar Cabinet Expansion
Follow Us
---Advertisement---

Bihar News: बिहार में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 24 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। फिलहाल सरकार की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन, सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के दो-दो नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

इसी को लेकर कांग्रेस बिहार इकाई के प्रभारी भक्त चरण दास ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने का समय मांगा है। सूत्रों की मानें तो आज (22 जुलाई) दोनों के बीच मुलाकात हो सकती है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हो रहा विस्तार

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि ये सब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है। नीतीश कुमार भली भांति जानते हैं कि अगर राज्य में पकड़ बनाए रखनी है तो इस तरह के एक्सपेरिमेंट करने होंगे। क्योंकि नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है, इसलिए मंत्रिमंडल में विस्तार करके वे भी एकजुटता का संदेश देना चाहते हैं।

लंबे समय से चल रही है मंत्रिमंडल विस्तार की मांग

दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी भी लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की मांग कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि कैबिनेट में उनके मंत्रियों की संख्या बढ़ाई जाए। मौजूदा समय में आफाक अहमद और मुरारी गौतम नीतिश कैबिनेट में कांग्रेस के मंत्री हैं।

उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस के दो और नेताओं को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। नीतीश कुमार से होने वाली मुलाकात से पहले ही कांग्रेस ने अपने दो नाम तय कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

RJD के दो नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

वहीं, RJD की बात करें तो इनके भी दो नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। क्योंकि हाल ही में RJD कोटे से मंत्री बने कार्तिक कुमार और सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में दोनों नेताओं की जगह भरने के लिए RJD के दो नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026