---Advertisement---

Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में नया मोड़! Chirag Paswan ने की उम्मीदवारी की घोषणा, क्या नीतीश कुमार की आकांक्षाओं पर पड़ेगा असर?

Bihar Election 2025: Chirag Paswan ने की उम्मीदवारी की घोषणा की। ऐसे में बिहार की राजनीति में नया मोड़ आ सकता है। क्या इससे नीतीश कुमार की आकांक्षाओं पर कोई प्रभाव पड़ सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 8, 2025 6:50 अपराह्न

Bihar Election 2025
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 में अभी काफी वक्त बचा है। मगर चुनावी तैयारी काफी समय पहले से ही शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में बिहार के कद्दावर नेता रहे रामविलास पासवान के पुत्र Chirag Paswan ने रविवार को प्रदेश की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। दरअसल, बिहार के भोजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ‘मैं बिहार से नहीं बल्कि बिहार के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं यह फैसला आप पर छोड़ता हूं। आप तय करें कि मुझे बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं और किस सीट से। मैं आपके फैसले का पालन करूंगा।’

Bihar Election 2025 से पहले कांग्रेस पर बरसे चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार चुनाव 2025 से पहले बिहार के लोगों के सामने अपने सपने को रखा। Chirag Paswan ने एक्स यानी ट्विटर पोस्ट पर लिखा, ‘जो लोग आज डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, उन्हें इतिहास नहीं भूलना चाहिए। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब संसद में बाबा साहेब की एक प्रतिमा तक नहीं लगाई गई थी। संसद में पहली बार बाबा साहेब की प्रतिमा उस समय लगी, जब वी.पी. सिंह जी की सरकार में मेरे पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान जी श्रम मंत्री थे। एक परिवार की तीन-तीन तस्वीरें संसद में लगी थीं, मगर बाबा साहेब की नहीं। बाबा साहेब के विचारों की बात करने वालों को यह भी याद रखना चाहिए।’

बिहार चुनाव 2025 से पहले चिराग पासवान बोले-बिहार का युवा बिहार में ही पढ़े

Chirag Paswan ने अन्य एक्स पोस्ट में कहा, ‘मैं चाहता हूं कि बिहार का युवा बिहार में ही पढ़े, बढ़े और काम करे। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट मेरा सपना है जिसे कोई तोड़ नहीं सकता।’ Bihar Election 2025 से पहले चिराग पासवान ने अपनी अन्य एक्स पोस्ट में लिखा, ‘आप लोग ही मेरा परिवार हैं। मेरे पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। जिन्हें मेरा पिता बनना चाहिए था, उन्होंने ही मुझे घर से निकाल दिया। ऐसे में अब आप ही मेरे पिता हैं, आप ही मेरी मां हैं, आप ही मेरी बहन हैं, आप ही मेरे भाई हैं। आप ही मेरा पूरा परिवार हैं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026