---Advertisement---

Bihar News: मुजफ्फरपुर फयरिंग में हुई 3 लोगों की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल मुजफ्फरपुर में शुक्रवार रात को एक ऐसा हादसा हुआ जिसमें सभी को हैरान कर दिया। बीती रात प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उसके गार्ड मोहम्मद निजामुद्दीन की गोलीबारी के दौरान हत्या हो गई। इस हादसे में इन दोनों ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 22, 2023 9:08 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल मुजफ्फरपुर में शुक्रवार रात को एक ऐसा हादसा हुआ जिसमें सभी को हैरान कर दिया। बीती रात प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उसके गार्ड मोहम्मद निजामुद्दीन की गोलीबारी के दौरान हत्या हो गई। इस हादसे में इन दोनों के अलावा अन्य निजी गार्ड ओंकारनाथ सिंह, राहुल कुमार और अधिवक्ता सैदय कासिम हसन उर्फ डॉलर घायल हो गए हैं। इन लोगों को भी गोली लगी है। ऐसे में आपको बता दें कि, राहुल ने रात 3 बजे दम तोड़ दिया वहीं अन्य दो गार्डों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।

30 राउंड से अधिक की फायरिंग

मुजफ्फरपुर में हुई ये वारदात वारगदात नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। चार हमलावार दो बाइक पर आए और घटना को अंजाम देकर भाग गए। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, पुलिस के अनुसार चार हमलावारों ने 2 पिस्टल से 30 राउंड से अधिक फायरिंग की जिसमें प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की हत्या हो गई। वहीं दो अन्य गार्ड को भी गोली लगी है। पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष साही रात 9 बजे तीन निजी गार्ड के साथ अधिवक्ता डालर के चंदवारा आजाद रोड स्थित घर पर मिलने जा रहे थे। वह वकील के साथ ऑफिस में बैठ कर बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक में दो हमलावर अंदर घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

विरोधी गैंग के शूटर पर संदेह

हादसे की सूचना मिलने के बाद एसीपी राकेश कुमार, सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह, नगर डीएसपी राघव दयाल, डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे, डीआईयू एसटीएफ और कई थानों से पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की छानबीन कर रही है। इसी कड़ी में एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि, बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर आशुतोष शाही और उनके गार्ड की हत्या कर दी। उन्होंने आगे बताया कि, प्रारंभिक छानबीन में एक बड़े गैंग शूटर का जुड़ाव सामने आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 18, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026

Skyroot

जुलाई 18, 2026

Sonam Wangchuk

जुलाई 18, 2026