---Advertisement---

Bihar News: बिहार में आफत की बारिश! सिवान, सारण, अररिया के बाद Gaya में भी गिरा पुल; लोगों के सामने आ रही कई मुश्किलें

Bihar News: उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में से एक बिहार में मॉनसून का कहर देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के कारण ही बिहार के गया जिले में गुलस्करी नदी पर बना पुल भी गिर गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 15, 2024 2:00 अपराह्न

Bihar News
Follow Us
---Advertisement---

Bihar News: उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में से एक बिहार में मॉनसून का कहर देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के कारण ही बिहार के गया जिले में गुलस्करी नदी पर बना पुल भी गिर गया है। इसके कारण कई गावों के बीच संपर्क टूटा है और लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार (Bihar News) में पुल टूटने की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले राज्य के सारण, सिवान, महाराजगंज, अररिया और मधुबनी जैसे जिलों में भी पुल गिर चुके हैं। ऐसे में आइए हम आपको इस प्रकरण के बारे में विस्तार से बताते हैं।

गया में गिरा पुल

बिहार में विभिन्न नदियों पर बने पुल का गिरना थम नहीं रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार अब राज्य के गया जिले से पुल गिरने की खबर सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक अब गया जिले में गुलस्करी नदी पर बना पुल जर्जर होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है जिसकी वजह से स्थानिय भगवती गांव को शर्मा गांव के बीच संपर्क टूट गया है। इसके अलावा दर्जनों अन्य गांव भी पुल टूटने की मार झेल रहे हैं।

लोगों के समक्ष आ रहीं तमाम दिक्कतें

गया जिले में गुलस्करी नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों ने अपना पक्ष रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण छात्रों का स्कूल आना-जाना ठप है। इसके अलावा व्यवसाय से जुड़ी सारी गतिविधियां रूक गई हैं और लोगों के सामने आजीविका व कनेक्टिविटी टूटने के कारण दो वक्त की रोटी चलाने का भी संकट है।

पहले भी गिर चुके हैं कई पुल

बिहार में नदियों पर बने पुल टूटने का ये कोई पहला मौका नहीं है। इससे पूर्व भी दर्जनों पुल भारी बारिश के बीच जमींदोज हो चुके हैं। इसमें प्रमुख रूप से सारण में छोटे-बड़े 3 पुलिया, सहरसा, सिवान, महाराजगंज, अररिया, मधुबनी, किशनगंज और मोतिहारी जैसे जिलों से भी पुल टूटने की घटना सामने आ चुकी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026