---Advertisement---

Bihar News: दिन दहाड़े पत्रकार को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिफ्तार

Bihar News: पत्रकारिता, प्रेस और समाचार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। ये समाज को आईना दिखाने का काम करता है। ऐसे में आपको बता दें कि, बिहार के अररिया जिले में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर के रख दिया। दरअसल बिहार के अररिया में एक पत्रकार को घर के अंदर घुस कर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 19, 2023 10:09 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bihar News: पत्रकारिता, प्रेस और समाचार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। ये समाज को आईना दिखाने का काम करता है। ऐसे में आपको बता दें कि, बिहार के अररिया जिले में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर के रख दिया। दरअसल बिहार के अररिया में एक पत्रकार को घर के अंदर घुस कर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। जिस पत्रकार को गोली मारी गई है उसका नाम विमल यादव बताया जा रहा है।

दिनदहाड़ पत्रकार को उतरा मौत के घात

दरअसल शुक्रवार सुबह विमल यादव के घर का दरवाजा खटखटाया गया। जैसे ही विमल ने जाकर दरवाजा खोला इसके तुरंत बाद ही विमल की पत्नी पूजा को गोली की आवाज सुनाई थी। जैसे ही पूजा गोली की आवाज सुनाई दी वैसे ही पूजा तुरंत भागकर गेट के पास आई तो उसने देखा कि विमल खून से लथपथ होकर नीचे गिरे हुए हैं। अपने पति की ये हालत देखते हुए वो जोर जोर से रोने और चिल्लाने लगी। पूजा के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी उसके घर में आकर इकट्ठा हो गए लेकिन वारदात के तुरंत बाद ही आरोपी बचकर भाग गए।

4 आरोपियों को किया गया गिफ्तार

ऐसे में इस हत्याकांड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल ऐसा बताया जा रहा है कि, इस हत्याकांड के बाद स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। अररिया में आईजी ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसी के साथ उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 4 टीम को छापेमारी के लिए लगाया है। ऐसे में आपको बता दें कि ताजा अपडेट के अनुसार अररिया पत्रकार हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऐसे में अब पुलिस आज 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। बिहार के पूर्णिया के पुलिस महानिदेशक सुदेश प्रसाद चौधरी ने इस मामले को लेकर कहा कि, हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हमारी चार टीमें अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही है। हमें कुछ जानकारी मिली है उसके आधार पर हमें सफलता मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मामले की कड़ी कार्यवाई की जाएगी ताकि आगे आने वाले समय में ऐसी घटना दोबारा ना हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026