---Advertisement---

Bihar-West Bengal Violence: बिहार-बंगाल में नहीं थम रही हिंसा! सासाराम में आज हुई बमबाजी…हुगली में भी दो गुटों में संघर्ष

बिहार के साथ - साथ हुगली में भी भड़की ये हिंसा अब और भी आक्रामक होती जा रही है। यहां पर बताया जा रहा है कि रविवार को एक बार फिर से कुछ इलाकों में झड़प होते हुए देखा गया है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 3, 2023 11:43 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bihar-West Bengal Violence: बिहार में रामनवमी के दिन जमकर हंगामा हुआ था। इस हंगामें में कई लोगों को चोट भी आई थी। ऐसे में अब इस घटना को हुए धीरे – धीरे 72 घंटे से अधिक का समय हो रहा है लेकिन अभी तक इस हिंसा शांत नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को सासाराम थाने के पास कुछ लोगों के द्वारा जमकर बमबाजी की गई। इस बमबाजी में कई लोगों को चोट भी आई हैं और उनके घरों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के बड़े अधिकारियों के मुताबिक अब सासाराम के इस पूरे इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वहीं इस उपद्रव को फैलाने वाले आरोपियों की तलाश जारी है।

 इन जगहों पर हुए थे दंगे

देश में रामनवमी के दौरान खूब हंगामा हुआ था। ऐसे में बिहार के भी कुछ जिलों में जमकर बवाल हुआ था। बिहार की पुलिस ने सीसीटीवी के द्वारा अलग – अलग जिलों में कुल 77 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं बिहार पुलिस ने रविवार शाम को ये जानकारी दी की नालंदा के आसपास के इलाके में पिछले 24 घंटे में किसी भी तरह की घटना सामने नही आई है। एसएसबी के जवान लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कारवाई की जा रही है।

दंगे के बाद धारा 144 लागू

बिहार में हुए इस दंगे के बाद बिहार शरीफ के कुछ इलाके में धारा 144 लगा दी है। वहीं रामनवमी के दिन यहां हुए दंगे में 45 लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को नालंदा में हुए बमबाजी के बाद लोगों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चीजों के नजर अंदाज करने के लिए कहा गया है। बिहार पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी बोले- ‘सदस्यता रद्द करे फर्क नहीं पड़ता, सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा’

खत्म नहीं हो रहा है बंगाल में चल रहा बवाल

बिहार के साथ – साथ हुगली में भी भड़की ये हिंसा अब और भी आक्रामक होती जा रही है। यहां पर बताया जा रहा है कि शोभायात्रा को लेकर जमकर बवाल हुआ है जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। इस बवाल के समय बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी घटना वाली जगह पर उपस्थित थे जहां उपद्रवियों ने उन्हें भी अपना निशाना बनाया। ऐसे में अब इस घटना के बाद से टीएमसी के द्वारा लगातार बीजेपी के लोगों पर हिंसा भड़काने का आरोप लग रहा है।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi News: राजघाट पर जुटे कांग्रेसी, राहुल के समर्थन में कांग्रेस का हल्ला बोल

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Jharkhand News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026