---Advertisement---

Bird Flu In Bihar: होली में चिकन पार्टी करने वाले सावधान! देश के इस राज्य में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप; यह लोग बरते खास सावधानी

Bird Flu In Bihar: होली से पहले देश के इस राज्य में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है, जिसने वहां के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 11, 2025 11:51 पूर्वाह्न

Bird Flu In Bihar
Follow Us
---Advertisement---

Bird Flu In Bihar: होली से पहले बिहार में एक खतरनाक बीमारी ने दस्तक दे दी है। दरअसल बिहार के कई राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि बर्ड फ्लू मालूम प्रभावित मुर्गे, मुर्गी व पक्षियों के सीथे संपर्क में आने से होता है, वहीं यह एक जानलेवा बिमारी है। गौरतलब है कि पूरे देश में होली के त्योहार की तैयारी तेज हो गई है, वहीं चिकन पार्टी करने वालो के लिए यह किसी बुरी खबर से कम नहीं है, खासकर बिहारवासियों के लिए जहां इस बिमारी का पुष्टि हुई है। चलिए आपको बताते है कि किन लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए?

Bird Flu In Bihar से राज्य में हड़कंप

बिहार में बर्ड फ्लू के मामले मिलने से पूरे राज्य में मानों हड़कंप सा मच गया है, सबसे खास बात है कि यह खबर होली के ठीक कुछ दिन पहले आई है, जिससे लोगों की और चिंता बढ़ गई है, जानकारी के मुताबिक बिहार के तीन बड़े राज्य पटना, भागलपुर, जहानाबाद में इसके मामले (Bird Flu In Bihar) सामने आए है, जिसके बाद केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया है, और प्रभावित क्षेत्रों में सख्ती बरतने के निर्देश जारी कर दिए है। मालूम हो कि बिहार में बड़ी संख्या में लोग होली के दिन अपने-अपने घरों में चिकन बनाते है, लेकिन इस खबर के बाद से बिहारवासियों की चिंता बढ़ गई है, शायद इस बार वह चिकन पार्टी न क सकें।

यह लोग बरते खास सावधानी

गौरतलब है कि Bird Flu In Bihar की खबर से प्रशासन भी जरूरी कदम उठा रहा है, साथ ही केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया है। इस बीमारी से सबसे ज्यादा खतरा मुर्गी फार्म में काम करने वाले मजूरों के लिए है, साथ ही उन्हें मास्क, ग्लब्स और जूता पहन कर रहना चाहिए। इसके अलावा जो लोग चिकन खाने के शौकीन है, उन्हें इस वक्त खाने से बचना चाहिए, वहीं अगर वह खाते भी है तो 100 डिग्री तापमान में इसे पकाना चाहिए। साथ ही अगर आसपास कोई कबूतर, कौंआ, या मुर्गी के मरने पर सतर्कता जरूरी है।

Bird Flu के खतरे कैसे बचे?

चिकन खाने वाले लोगों को इस वक्त चिकन नहीं खाना चाहिए, वहीं अगर खाते भी है तो उसे पहले अच्छे से पका लें। कच्चा या अधपका चिकन ना खाएं। इसके अलावा समय – समय पर हाथ धोते रहे। अगर किसी क्षेत्र में अचानक कौवे, कबूतर, मुर्गी या अन्य पक्षी अचानक मर रहे हैं, तो तुरंत इसकी सूचना जिला पशुपालन पदाधिकारी या पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान को देना चाहिए, ताकि इसकी जांच की जा सकें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026