---Advertisement---

BJP Candidate List For Bihar Election 2025: चुनावी रण में होगी मैथिली ठाकुर की एंट्री? बिहार की इस सीट से ताल ठोंक सकती हैं लोकगायिका, पावरस्टार के खेमे में निराशा

BJP Candidate List For Bihar Election 2025: तमाम उठा-पटक के बीच बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में मैथिली ठाकुर का नाम नहीं है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि मैथिली ठाकुर को बीजेपी दरभंगा के अलीनगर सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 14, 2025 5:02 अपराह्न

BJP Candidate List For Bihar Election 2025
Follow Us
---Advertisement---

BJP Candidate List For Bihar Election 2025: चुनावी शोरगुल के बीच एक सूची आई जिसने कईयों को धराशायी कर दिया। यहां बात बिहार चुनाव के लिए बीजेपी द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की पहली सूची के संदर्भ में हो रही है। तमाम उठा-पटक को दरकिनार करते हुए बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

इस सूची में मैथिली ठाकुर और पवन सिंह जैसे तमाम अन्य दावेदारों का नाम नहीं है। हालांकि, खबर है कि मैथिली ठाकुर की दावेदारी पर बात बन सकती है और वो दरभंगा की अलीनगर सीट से बीजेपी की आधिकारिक उम्मीदवार बन सकती हैं। वहीं पावरस्टार पवन सिंह के समर्थकों में निराशा ही निराशा है।

बिहार की इस सीट से ताल ठोंक सकती हैं लोकगायिका

कयासों की मानें तो लोकगायिका मैथिली ठाकुर आज शाम आधिकारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ले सकती हैं। इसके बाद पार्टी बचे 30 उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम समाहित कर अलीनगर विधानसभा सीट से उन्हें चुनावी रण में उतार सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। मालूम हो कि मैथिली ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव में बतौर उम्मीदवार दो-दो हाथ करने की इच्छा व्यक्त की थी।

हांलाकि, स्थानिय लोगों के विरोध के कारण उन्होंने चुप रहना की मुनासिब समझा। चर्चा चली कि बीजेपी बेनीपट्टी से मैथिली ठाकुर को चुनाव लड़ा सकती हैं। लेकिन बीजेपी ने इस सीट से मौजूदा विधायक विनोद नारायण झा को फिर से टिकट दे दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी मैथिली ठाकुर को दरभंगा की अलीनगर सीट से चुनावी मैदान में उतार सकता है। वहीं पावरस्टार पवन सिंह द्वारा चुनाव न लड़ने के ऐलान के बाद भी उनकी दावेदारी की आश लगाए बैठे समर्थकों में निराशा का माहौल है।

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

एनडीए में सीट शेयरिंग के बाद चल रही रस्साकसी के बीच बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 71 नामों का ऐलान हुआ है जो बिहार के अलग-अलग विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री कृष्ण कुमार सिंह मंटू, रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद, आलोक रंजन झा, मंगल पांडे, राम कृपाल यादव समेत कई कद्दावर नेताओं ने पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026