---Advertisement---

‘Rahul Gandhi के लिए जोरदार थप्पड़ के समान व्हाइट हाउस का बयान’, ‘खतरे में लोकतंत्र’ को लेकर BJP ने साधा निशाना

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर दिए गए बयानों पर घमासान अभी भी जारी है। भारत में लोकतंत्र पर खतरे वाले बयान की BJP ने कड़ी निंदा की है। वहीं, अमेरिकी व्हाइट हाउस की ओर से भारत में लोकतंत्र पर आए बयान के बाद BJP ने राहुल गांधी पर कड़ा पलटवार ...

Read more

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 7, 2023 1:56 अपराह्न

Rahul gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर दिए गए बयानों पर घमासान अभी भी जारी है। भारत में लोकतंत्र पर खतरे वाले बयान की BJP ने कड़ी निंदा की है। वहीं, अमेरिकी व्हाइट हाउस की ओर से भारत में लोकतंत्र पर आए बयान के बाद BJP ने राहुल गांधी पर कड़ा पलटवार किया है। व्हाइट हाउस के बयान को BJP ने राहुल गांधी के मुंह पर कड़ा तमाचा बताया है।

‘युवराज के मुंह पर जोरदार थप्पड़’

BJP प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने ट्वीट कर कहा कि,” यह विडंबना है कि व्हाइट हाउस भारत को एक जीवंत लोकतंत्र बताता है, जबकि राहुल गांधी अमेरिका में अपनी यात्रा के दौरान ‘बेशर्मी’ से भारत के लोकतंत्र की आलोचना करते हैं।” दरअसल, इस्लाम ने ह्वाइट हाउस प्रवक्ता जॉन किर्बी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और जो दिल्ली जाए वो इस बात को देख सकता है।

‘जीवंत है भारतीय लोकतंत्र’

ये सारा विवाद राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर दिए गए बयानों के बाद शुरू हुआ। उन्होंने कहा था की भारतीय लोकतंत्र खतरे में है, इसे बचाने की जरूरत है। राहुल ने BJP को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया था। वहीं, ह्वाइट हाउस की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में रणनीतिक संवाद के संयोजक जॉन किर्बी ने भी भारतीय लोकतंत्र पर एक बयान दिया है। किर्बी के इस बयान के बाद BJP ने राहुल को निशाने पर लिया है।

किर्बी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था,”भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। कोई भी जो नई दिल्ली जा रहा हो, इस बात को देख सकता है और हां, निश्चित रूप से मैं यह उम्मीद करता हूं लोकतांत्रित संस्थानों की ताकत और उनका स्वस्थ होना हमेशा चर्चा का हिस्सा होंगे।”

ये भी पढ़ें: Wrestler Protest: रंग लाई गृहमंत्री अमित शाह की मेहनत, अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन नहीं करेंगे पहलवान!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026