---Advertisement---

Umesh Pal Murder Case: यूपी STF के हत्थे चढ़ा अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला, गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था दिल्ली

Umesh Pal Murder Case: यूपी एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम को हिरासत में ले लिया है। पुलिस लंबे समय से सद्दाम की तलाश कर रही थी। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से वह फरार था, लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, उसे दिल्ली ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: सितम्बर 28, 2023 8:49 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Umesh Pal Murder Case: यूपी एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम को हिरासत में ले लिया है। पुलिस लंबे समय से सद्दाम की तलाश कर रही थी। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से वह फरार था, लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, उसे दिल्ली के मालवीय नगर से हिरासत में लिया गया है। वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने दिल्ली आया था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने सद्दाम पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से था फरार

बताया जा रहा है की उमेश पाल हत्याकांड के बाद वह दुबई भाग गया था। कुछ महीने दुबई में रुकने के बाद वह भारत वापस आ गया था। तब से वह जगह बदल-बदलकर छुप रहा था। उसे अतीक अहमद गैंग का सदस्य बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सद्दाम अपने जीजा अशरफ से जुड़ कर अवैध जमीनों पर कब्जा करने और धमकी देने का काम करता था। जब अशरफ बरेली जेल में बंद था तब सद्दाम ही जेल में अशरफ की लोगों से मुलाकात करवाता था।

पकड़ जाने के डर से बदल रहा था लोकेशन

पुलिस ने मुताबिक, वह उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अंडरग्राउंड था। पकड़ जाने के डर से वह अपना नाम बदलकर दिल्ली, मुंबई और कर्नाटक में लंबे समय तक छुपा रहा। इस बात का खुलासा खुद सद्दाम ने किया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था, ताकि वह पकड़ा न जाए। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी सद्दाम दिल्ली आया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने की टीम तैयार की और उसे धर दोबोचा। पुलिस ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड अनम ने मिलने दिल्ली आया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

Leave a Comment