---Advertisement---

Budget 2024: क्या करदाताओं को मिली टैक्स में राहत? जानें पूरी डिटेल

Budget 2024: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2024 को पेश किया। आम आदमी और मध्यम वर्ग के वेतनभोगी करदाताओं के लिए निराशा की बात यह है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट(Budget 2024) भाषण में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयकर स्लैब ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 1, 2024 3:45 अपराह्न

Budget 2024
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2024: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2024 को पेश किया। आम आदमी और मध्यम वर्ग के वेतनभोगी करदाताओं के लिए निराशा की बात यह है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट(Budget 2024) भाषण में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयकर स्लैब या आयकर दरों में कोई बदलाव की घोषणा नहीं की। हालांकि यह उम्मीद कि जा रही थी टैक्स स्लैब में बदलाव हो सकता है लेकिन ऐसा हुआ नही।

Budget 2024: बजट के दौरान निर्मला सीतारमण ने क्या कहा

Nirmala Sitharaman
Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री ने अपने भाषण के दौरान कहा कि टैक्सपेयर्स का देश के योगदान में एक बड़ा रोल है। इसके लिए टैक्सपेयर्स के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। बता दें कि टैक्स की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इम्पोर्ट ड्यूटी समेत सभी रेट पहले की तरह प्रभावित रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 5 सालों में करदाताओं की सुविधाएं बढ़ाई गई है। सभी तरह के इंफ्रास्ट्रक्टर प्रोजेक्टस समय पर पूरे किए जा रहे है। टैक्स रिफार्म से टैक्सपेयर्स का दायरा बढ़ा है।

Budget 2024 में आशा, आंगनवाड़ी वर्कर्स के लिए तोहफा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत आशा, आंगनवाड़ी, और सेविकाओं को भी हेल्थ कवर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा। 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलान आया है। लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आई है। अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि फाइनेंशियल सेक्टर को ज्यादा मजबूत बनाया जा रहा है। देश की महंगाई को लेकर जो कठिन चुनौतियां थी। उनको दूर किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026