---Advertisement---

Budget 2024: आजाद भारत के ऐसे वित्त मंत्री जो नहीं पेश कर सके बजट, आखिर क्या थी वजह?

Budget 2024: 1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। गौरतलब है कि यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट होगा। इसे पेश करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस Budget पर पूरे देश की निगाहे टिकी हुई है। आम लोगों को इस (Budget 2024) से ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 30, 2024 4:24 अपराह्न

Budget 2024
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2024: 1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। गौरतलब है कि यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट होगा। इसे पेश करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस Budget पर पूरे देश की निगाहे टिकी हुई है। आम लोगों को इस (Budget 2024) से काफी उम्मीदें है। बता दें कि देश में ऐसे वित्त मंत्री भी रहे है जो कि इस पद पर रहने के बावजूद अपने कार्यकाल का बजट पेश नहीं कर सके।

केसी नियोगी(KC Niyogi) को नहीं मिला बजट पेश करने का मौका

बता दें कि क्षितिज चंद्र नियोगी(KC Niyogi) देश के दूसरे वित्त मंत्री थे। लेकिन वह देश का आम बजट नहीं पेश कर सके। उन्होंने आरके शणमुखम शेट्टी की जगह यह जिम्मेदारी संभाली थी। दरअसल वह महज 35 दिन के लिए ही वित्त मंत्री रहे थे। लेकिन पद संभालने के बाद महज 35 दिनों के अंदर ही इस्तीफा सौंप दिया था। ऐसे में उनके पास बजट पेश करने का मौका आया ही नही। वह पहले वित्त आयोग के चेयरमैन थे। 1888 में जन्में केसी नियोगी संविधान सभा के सदस्य भी थे।

Budget 2024: बजट से आम लोगों को काफी उम्मीदें

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। मध्यम वर्ग के लिए टैक्स का बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार इस बार के बजट में इनकम टैक्स छूट को लेकर भी ऐलान कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इनकम टैक्स की धारी 80सी के तहत छूट का दायरा 1.5 लाख रूपये सालाना से ज्यादा किया जा सकता है। इस (Budget 2024) में इंश्योरेंस को लेकर भी छूट का ऐलान हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा लाभ मध्यम वर्ग और वेतभोगी कर्मचारियों को मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026