---Advertisement---

Budget 2024: निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट की विशेष बातें, रक्षा क्षेत्र से लेकर विकसित भारत का सपना

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से 1 फरवरी 2024 को अंतिरम बजट पेश किया । जिसमे अगल दो दशकों में भारत के विकास के लिए एक रणनीतिक रोडमेप पेश किया गया। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने बजट का दिल खोलकर स्वागत किया। उनका कहना है कि इस बजट में 2047 तक भारत ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 3, 2024 5:48 अपराह्न

Budget 2024
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से 1 फरवरी 2024 को अंतिरम बजट पेश किया । जिसमे अगल दो दशकों में भारत के विकास के लिए एक रणनीतिक रोडमेप पेश किया गया। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने बजट का दिल खोलकर स्वागत किया। उनका कहना है कि इस बजट में 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने की मजबूत नीव रखी है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं के केंद्र में गरीब, युवा, महिला और अन्नदाता है।

Budget 2024: आर्थिक विकास की रफ्तार तेज करने पर जोर

Budget 2024
Budget 2024

सरकार की योजनाओं के केंद्र में गरीब, युवा, महिला और अन्नदाता है। वित्त मंत्री ने कहा कि अगले पांच साल में भारत में अभूतपूर्व आर्थिक वृद्धि देखने को मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2014 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद के 5.8% के लक्ष्य से कम देखा गया वित्त वर्ष 2025 में इसे 5.1% पर आंका गया है और वित्त वर्ष 2026 तक इसे घटाकर 4.5% करने का लक्ष्य है।

Budget 2024: विकसित भारत का सपना

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सबका विकास के साथ अगले पांच साल में भारत में अभूतपूर्व आर्थिक वृद्धि देखने को मिलेगी। जुलाई में पूर्ण बजट के साथ भारत विकसित भारत के लक्ष्य का पूरा रोडमैप प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं पीएम मोदी ने कहा था कि यह देश के निर्माण के भविष्य का बजट है।

Budget 2024: 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला

वित्त मंत्री ने बजट के दौरान कहा कि गरीब का कल्याण देश का कल्याण है। हम इस मंत्र के साथ काम कर रहे है। सबका साथ का उद्देश्य के साथ हमने 25 करोड़ लोगों को विविध तरह की गरीबी से बाहर निकाला है। साथ ही हम भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए काम कर रहे है।

Budget 2024: पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना

राज्यों के प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों के विकास के लिए प्रोत्साहन। राज्यों को दीर्घकालिक ब्याज मुक्त ऋण देना सरकार की प्राथमिकता है। द्वीप केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप को अपने पर्यटक बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए सरकार से पूरा ध्यान मिलेगा। बंदरगाह कनेक्टिविटी और सुविधाएं के लिए परियोजनाएं पर जोर दिया गया है।

Budget 2024: बुनियादी ढ़ाचे पर जोर

पीएम गति शक्ति के तहत तीन प्रमुख रेलवे कॉरिडोर का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही उड़ान योजना के तहत मौजूदा हवाई अड्डों का विस्तार के साथ-साथ नए हवाई अड्डों का व्यापक विकास होगा। देश की विमानन कंपनियां 1000 विमान खरीद रही है। मेट्रो रेल, और नमो भारत के जरिए शहरी बदलाव को बढ़ावा दिया जाएगा।

Budget 2024: रक्षा क्षेत्र के लिए बजट में ऐलान

लोकसभा में पेश किए अंतरिम बजट में रक्षा मंत्रालय के लिए 6.21 लाख करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा है। सरकार रक्षा उद्देश्यों के लिए गहरी तकनीक को मजबूत करने के लिए एक नई योजना शुरू करेगी।

Budget 2024: स्वास्थय क्षेत्र के लिए बजट में ऐलान

बीमारी की रोकथाम के लिए 9-14 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ टीकाकरण को प्रोत्साहित करेगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कवर सभी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं तक बढ़ाया जाएगा। सरकार की योजना विभिन्न विभागों के तहत मौजूदा अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग करके अधिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की है।

Budget 2024: कृषि क्षेत्र के लिए बजट में ऐलान

इस मंत्रालय को 1.27 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार कटाई के बाद की कृषि गतिविधियों में सार्वजनिक और निजी निवेश को बढ़ावा देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026