---Advertisement---

By-Election Results 2023: महाराष्ट्र में बीजेपी का 28 साल पुराना किला ध्वस्त, उपचुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर मारी बाजी

महाराष्ट्र में बीजेपी के गढ़ रहे कसबा सीट पर आज पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. कसबा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के 28 साल पुराने किले को फतह कर दिया है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 2, 2023 2:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

By-Election Results 2023: महाराष्ट्र विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनावों का परिणाम आज गुरुवार को सामने आ गया। पुणे की कसबा और चिंचवड़ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। चिंचवड़ उपचुनाव में बीजेपी की महिला उम्मीदवार अश्विनी जगताप ने जीत दर्ज की है। वहीं, कसबा उपचुनाव में कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर ने 11,040 वोटों से जीत दर्ज की है। कसबा बीजेपी का गढ़ माना जाता है और कांग्रेस की बीजेपी के गढ़ में यह ऐतिहासिक जीत है। रवींद्र ने बीजेपी प्रत्याशी हेमंत रासने को हराया है। कांग्रेस के रवींद्र की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी में खुशी की लहर है।

कसबा में करीब 50 फीसदी हुआ था मतदान

पुणे की कसबा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 50.06 फीसदी मतदान का प्रयोग हुआ था। कसबा में 1 लाख 38 हजार 18 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। मतगणना से पहले ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि कांग्रेस भाजपा के 28 साल पुराने किले को फतह कर सकती है और परिणाम के बाद यह साबित भी हो गया।

कौन हैं रवींद्र धंगेकर

रवींद्र धंगेकर महाविकास आघाड़ी से संयुक्त उम्मीदवार थे। काफी समय पहले वे शिवसेना में थे। शिवसेना को छोड़ वे राज ठाकरे की पार्टी किसी वक्त में वे शिवसेना में थे। फिर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) में शामिल हुए। धंगेकर राज ठाकरे के बेहद करीबी माने जाते थे। एमएनएस में रहते हुए वे 4 बार नगरसेवक बने थे। इस दौरान उन्होंने काफी विकास के काम किए थे। रवींद्र धंगेकर कार से यात्रा नहीं करते हैं वे बाइक से चलते हैं। सबसे दिलचस्प यह है कि धंगेकर आज तक सिनेमा देखने थियेटर नहीं गए। उनका कहना है कि सिनेमा के लिए तीन घंटे का समय निकालना उन्हें समय की बर्बादी लगती है।

ये भी पढ़ें: MEGHALAYA ASSEMBLY ELECTION RESULT 2023: मेघालय में कांग्रेस को भारी नुकसान, किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है TMC

धंगेकर की पकड़ मजबूत

कसबा उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले धंगेकर की करीब सभी वार्डों में अच्छी पकड़ है। कसबा में उन्हें आम लोगों के नेता के रूप में जाना जाता है। धंगेकर 2009 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार गिरीश बापट से एक छोटे से अंतर से हार गए थे। 2009 में वे राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से जुड़े हुए थे। वहीं, 2017 में वे कांग्रेस में शामिल हो गए और चुनाव में जीत दर्ज की। गौर हो कि महाराष्ट्र के कसबा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने रवींद्र धंगेकर को अपना प्रत्याशी बनाया था। दिसंबर महीने में मौजूदा बीजेपी विधायक मुक्ता तिल के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसके बाद विधानसभा उपचुनाव करवाया गया और रवींद्र धंगेकर ने भाजपा के 28 साल पुराने किले को फतह कर लिया।

जीत पर आदित्य ठाकरे का बयान

कांग्रेस के रवींद्र की जीत के बाद आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह एमबीए (MVA) की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी को किस तरह तोड़ी गई, इसे महाराष्ट्र की जनता ने देखा है। यह हमारी बड़ी जीत है। अब भारतीय जनता पार्टी को सोचना है कि गद्दारों के साथ जाकर उनको फायदा हुआ है या नुकसान।

ये भी पढ़ें: TRIPURA ASSEMBLY ELECTION RESULTS 2023: त्रिपुरा में राहुल गांधी ने नहीं की थी चुनावी रैली, कांग्रेस को भारी नुकसान

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026