---Advertisement---

Bypolls Result 2023: घोसी में सपा प्रत्याशी ने मारी बाजी, त्रिपुरा में BJP की जीत, जानें सभी सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे

Bypolls Result 2023: देश के विभिन्न हिस्सों में आज कई विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आया है। इसको लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 8, 2023 5:32 अपराह्न | Updated: सितम्बर 9, 2023 11:57 पूर्वाह्न

Bypolls Result 2023
Follow Us
---Advertisement---

Bypolls Result 2023: देश के विभिन्न हिस्सों में आज 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यूपी में समाजवादी पार्टी को घोसी सीट पर जीत मिलने के बाद यूपी में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सियासी टिप्पणीकारों की माने तो उपचुनाव के परिणाम 2024 लोकसभा के लिए संकेत भी दे रहे हैं। खैर हम आपको देश की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे की सभी ताजा जानकारी यहां दे रहे हैं।

बता दें कि बंगाल में धूपगुड़ी सीट पर हुए उपचुनाव में टीएमसी ने जीत दर्ज की है। जबकि त्रिपुरा की दोनों सीटों क्रमशः बोक्सानगर और धनपुर से भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं केरल पुथुप्पल्ली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन ने जीत दर्ज की है।

यूपी के घोसी विधानसभा सीट पर सपा की जीत

देश के सबसे बड़े सूबे यूपी की 354 विधानसभा क्षेत्र घोसी में हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी ने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। ताजा जानकारी के अनुसार सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 124427 वोट मिले हैं तो वहीं उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 81668 वोट मिले। इस तरह सपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को 42759 वोटों के अंतर से हरा दिया है।

बोक्सानगर और धनपुर की (त्रिपुरा) विधानसभा सीट का हाल

त्रिपुरा के बोक्सानगर में हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। चुनाव आयोग की आधिकारिक साइट पर मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी तफ्फजल हुसैन ने 30227 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं धनपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी विंदु देबनाथ ने 18871 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें इस चुनाव में कुल 30017 वोट मिले हैं।

केरल की पुथुप्पल्ली विधानसभा सीट का अपडेट

केरल की पुथुप्पल्ली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन ने जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग की आधिकारिक साइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार चांडी ओमन को 80144 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 37719 वोटों से हराया है।

बंगाल की धूपगुड़ी विधानसभा सीट का हाल

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्ता रुढ़ दल के प्रत्याशी निर्मल चन्द्र रॉय ने जीत दर्ज कर ली है। चुनाव आयोग की साइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार रॉय ने भाजपा प्रत्याशी को 4306 वोटों से हराया है। निर्मल चन्द्र रॉय को इस चुनाव में 97613 वोट मिले हैं।

उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर जीती भाजपा

उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर संपंन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसंत कुमार को 2405 वोटों से हराया है। पार्वती दास को कुल 33247 वोट मिले हैं।

डुमरी विधानसभा सीट का हाल

झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर संपन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की उम्मीदवार बेबी देवी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और एनडीए की उम्मीदवार यशोदा देवी को 17153 वोटों से हराया है। नवनिर्वाचित विधायक बेबी देवी को 100317 वोट मिले हैं जबकि एनडीए की उम्मीदवार यशोदा देवी को 83164 वोट मिल सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026