---Advertisement---

India Canada Row:भारत के कड़े स्‍टैंड और बढ़ते तनाव के बाद कनाडा झुका, अपने अधिकांश राजनयिकों को इन देशों में भेजा

India Canada Row: भारत ने कनाडा से अपने राजनयिक कर्मचारियों को कम करने के लिए 10 अक्टूबर तक का समय दिया था जिसके बाद कनाडा ने भारत में काम करने वाले अपने अधिकांश राजनयिकों को कुआलालंपुर या सिंगापुर भेज दिया है। कनाडाई टेलीविजन नेटवर्क सीटीवी न्यूज ने यह जानकारी दी है।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 6, 2023 10:28 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

India Canada Row: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से भारत और कनाडा के बीच राजनयिक रिश्ते खराब हो गए हैं। भारत के अल्टीमेटम के बाद कनाडा ने अपने अधिकांश राजनयिकों को वापस बुला लिया है। भारत ने कनाडा से अपने राजनयिक कर्मचारियों को कम करने के लिए 10 अक्टूबर तक का समय दिए जाने के बाद कनाडा ने वर्तमान में भारत में तैनात अपने अधिकांश राजनयिकों को कुआलालंपुर या सिंगापुर भेज दिया है।

कनाडाई टेलीविजन नेटवर्क सीटीवी न्यूज ने यह जानकारी दी है। सीटीवी न्यूज के मुताबिक, कानाडा ने भारत से अपने ज्यादातर राजनयिकों को अन्य देशों में भेज दिया है। हालांकि, नई दिल्ली से कनाडाई राजनयिकों के प्रस्थान के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।

हम भारत से बात करना जारी रखेंगे

यह खबर कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जोली द्वारा मंगलवार को दिए गए बयान के बाद आई है। जोली ने कहा था, “हम भारत सरकार के संपर्क में हैं। चूंकि हमारा मानना ​​है कि निजी राजनयिक बातचीत सर्वोत्तम होती है, इसलिए कनाडाई राजनयिकों की सुरक्षा के लिए हमारी गंभीर चिंता के बावजूद हम व्यक्तिगत रूप से बात करना जारी रखेंगे।”

कनाडा ने भारत पर लगाया था ये आरोप

बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय एजेंटों पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से दोनों देशों के रिश्ते बिगड़े हुए है। भारत ने इन आरोपों को नाकारते हुए इन्हें झूठा और बेबुनियाद बताया था। इतना ही नहीं इस सप्ताह की शुरुआत में भारत ने कनाडा से अपने राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा था। जिसके बाद कनाडा ने ये कदम उठाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment