---Advertisement---

CBSE 10th Result 2025: क्या सच में अब इस तारीख को आएगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

CBSE 10th Result 2025: केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा इस साल 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक देशभर में आयोजित की गई थी। जिसमें देश के लाखों छात्रों ने भाग लिया था। इसके बाद से ही छात्र माध्यमिक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि CBSE Class 10th 2025 के नतीजे जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अप्रैल 23, 2025 4:47 अपराह्न

CBSE 10th Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट मई के मध्य यानी 12 से 20 मई के बीच घोषित कर सकता है।

हालांकि, सीबीएसई बोर्ड की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा या जानकारी साझा नहीं की गई है कि वो CBSE 10th Result 2025 कब जारी करेंगे? ध्यान रहे कि जब भी सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा होगी, सीबीएसई 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत भी जारी करेगा। आपको बता दें कि पिछले साल सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में 93.60 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। सीबीएसई कक्षा 10वीं में लड़कियों ने लड़कों से 2.04 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया था।

कैसे चेक करें CBSE 10th Result 2025

मालूम हो कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – results.cbse.nic.in के जरिए चेक और डाउनलोड किए जा सकेंगे। सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां रिजल्ट सीबीएसई कक्षा 10वीं से जुड़े एक्टिव लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि शेयर कर सकते हैं। इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

ध्यान दें कि आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 को cbse.nic.in, cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और digilocker.gov.in समेत कुछ अन्य वेबसाइटों के जरिए भी चेक कर सकते हैं। यहां जानकारी हो कि CBSE द्वारा इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान या नोटिस जारी नहीं किया गया है।

ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे CBSE 10th Result 2025 से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए डीएनपी इंडिया हिंदी की एजुकेशन पेज पर नजर बनाए रखें। उम्मीद है कि सीबीएसई जल्द ही अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कक्षा 10वीं के परिणाम की तारीख की घोषणा करेगा।

CBSE 10th स्कोरकार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा इस साल 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक देशभर में आयोजित की गई थी। जिसमें देश के लाखों छात्रों ने भाग लिया था। इसके बाद से ही छात्र माध्यमिक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि CBSE Class 10th 2025 के नतीजे जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। लेकिन इसको लेकर बोर्ड की तरफ से कोई तय तारीख घोषित नहीं की गई है। सीबीएसई की तरफ से रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या डिजिलॉकर पोर्टल पर उपलब्ध एक्टिव लिंक results.digilocker.gov.in के जरिए स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

CBSE 10th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर CBSE 10th Result के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर रोल नंबर एवं पासवर्ड भरकर आगे की प्रकिया के लिए सबमिट करें।
  • छात्र नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: AP SSC Results 2025: खुशखबरी! जारी होने वाला है आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, सेव कर लें ये लिंक… मिनटों में दिखेगा एपी एसएससी का नतीजा

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026