---Advertisement---

CBSE Board Exam 2024: किसान आंदोलन के बीच सीबीएसई ने कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें पूरी खबर

CBSE Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 15 फरवरी 2024 से शुरू होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले बुधवार को एक एडवाइजरी जारी की। परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होने के साथ, छात्रों को सुबह 10 बजे तक अपने संबंधित केंद्रों पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 14, 2024 9:25 अपराह्न

CBSE Board Exam 2024
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 15 फरवरी 2024 से शुरू होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले बुधवार को एक एडवाइजरी जारी की। परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होने के साथ, छात्रों को सुबह 10 बजे तक अपने संबंधित केंद्रों पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि किसान आंदोलन के कारण सीबीएसई ने एडवाइजरी जारी किया है जिसमे जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है।

CBSE Board Exam 2024 के लिए मेट्रों से जाएं परीक्षा केंद्र

CBSE Board Exam 2024
CBSE

यातायात की भीड़ के कारण संभावित देरी को कम करने के लिए, विशेष रूप से किसानों के विरोध को देखते हुए, दिल्ली-एनसीआर में छात्रों को अपने परीक्षा केंद्रों के लिए जल्दी निकलने की सलाह दी गई है। (CBSE Board Exam 2024) सीबीएसई ने परिवहन के एक विश्वसनीय साधन के रूप में मेट्रो ट्रेन सेवाओं का उपयोग करने का सुझाव दिया है जो कथित तौर पर सुचारू रूप से चल रही हैं।

दिल्ली में मौजूदा स्थिति के कारण यह उम्मीद है कि यातायात संबंधी समस्याएं होंगी। जिससे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में देरी हो सकती है। इसके साथ ही सीबीएसई ने सभी स्कूलों से अनुरोध किया कि वे अभिभावकों और छात्रों की मदद करें।

सीबीएसई ने जारी की एडवाइजरी

(CBSE Board Exam 2024) सीबीएसई ने अपने एडवाइजरी में कहा कि दसवी और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षांए कल यानी 15 फरवरी 2024 से शुरू होगी इस साल भारत और विदेश के 26 देशों से 39 लाख से अधिक छात्र परीक्षा देंगे। दिल्ली में 877 परीक्षा केंद्रों से 580192 छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे सभी स्कूलों से अनुरोध किया कि वे अभिभावकों और छात्रों की मदद करें। दिल्ली में मौजूदा स्थिति के कारण यह उम्मीद की जाती है कि, यातायात संबंधी समस्यांए होंगी जिसके कारण परिक्षा केंद्र तक पहुंचने में देरी हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026