---Advertisement---

क्या पिछले वर्ष की तुलना से पहले जारी हो सकता है CBSE Class 10th Result 2025? परिणाम की आस लगाए बैठें छात्र यहां जानें सब कुछ

शोर-गुल के बीच CBSE Class 10th Result 2025 को लेकर उठ रही गूंज दूर तलक पहुंच रही है। संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड अबरी बार परीक्षा के परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में पहले जारी कर सकता है। ऐसी खबरों को कयासों के आधार पर खूब बल मिल रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 7, 2025 6:05 अपराह्न

CBSE Class 10th Result 2025
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Class 10th Result 2025: शोर-गुल और तमाम कयासबाजियों के बीच सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर लगातार चर्चा जारी है। दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई क्लास 10th रिजल्ट 2025 जारी करने के लिए तैयारियां अंतिम दौर में है। बोर्ड जल्द ही इस संदर्भ में अपनी ओर से आधिकारिक जानकारी साझा कर सकता है। सवाल ये भी है कि क्या CBSE Class 1oth Result 2025 पिछली वर्ष की तुलना में पहले जारी किए जा सकते हैं। ऐसा सवाल परिणाम की आस में बैठे छात्रों के बीच जारी चर्चा और कुछ मीडिया रिपोर्ट के आधार पर पूछे जा रहे हैं। ऐसे में आइए हम आपको इन तमाम कयासबाजी और परीक्षा परिणाम को लेकर उठ रहे सवालों के बारे में बताते हैं।

क्या पिछले वर्ष की तुलना से पहले जारी हो सकता है CBSE Class 10th Result 2025?

ऐसे सवाल कुछ मीडिया रिपोर्ट और छात्रों के बीच चर्चा के आधार पर पूछे जा रहे हैं। दरअसल, पिछली बार 2024 में सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम की घोषणा 13 मई को की गई थी। वहीं 2023 में 12 मई को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हुए थे। हालांकि, अबकी बार CBSE Class 10th Result 2025 के पहले जारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि बोर्ड मई के पहले सप्ताह में 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। यदि ऐसा हुआ तो पिछले दो वर्ष का रिकॉर्ड टूटेगा और बोर्ज परीक्षा परिणाम मई के दूसरे सप्ताह के बजाय पहले सप्ताह में जारी हो सकेगा।

इस प्रक्रिया के तहत झटपट चेक करें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम

जैसे ही सीबीएसई की ओर से आधिकारिक रूप से 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंग, छात्रों का इंतजार समाप्त हो जाएगा। ऐसा होने के बाद छात्र चाहें तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए कुछ खास स्टेप फॉलो करने होंगे, जिसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं-

1- सबसे पहले आधिकारिक साइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
2- सीबीएसई 10th रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सेक्योरिटी पिन दर्ज करें।
3- सबमिट विकल्प को चुनें।
4- सबमिट विकल्प चुनते ही परीक्षा परिणाम कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा, जिसे डाउनलोड विकल्प को चुन कर डाउनलोड किया जा सकता है।
5- इसके बाद छात्र चाहें तो स्कोर कार्ड प्रिंट भी करा सकते हैं।

नोट- बोर्ड परीक्षा परिणाम से जुड़ी लेटेस्ट और पुख्ता जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक साइट पर नजर जमाए रखें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026