कहीं इस कारण से तो नहीं अटक गई PM Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त! झटपट पेमेंट स्टेटस चेक कर दूर करें असुविधा

PM Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त पीएम मोदी द्वारा जारी कर दी गई है। यदि किसी किसान बंधु के खाते में योजना की 22वीं किस्त न क्रेडिट हुई हो, तो वे झटपट पेमेंट स्टेटस चेक कर खामियों को दूर कर सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

PM Kisan Samman Nidhi: असम की धरती से पीएम मोदी ने देश के करोड़ों किसानों को सम्मान निधि की 22वीं किस्त के रूप में बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी से रिमोट का बटन दबाकर देश के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में कुल 18640 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए। इन करोड़ों लाभार्थियों की संख्या में कई ऐसे भी किसान हैं जिनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त नहीं पहुंची है।

इसके पीछे ई-केवाईसी से लेकर आधार लिंकिंग समेत अन्य कई तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं। यदि आप भी उनमें शामिल हैं जिनके मन में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त को लेकर संदेह तो झटपट पेमेंट स्टेटस चेक कर असुविधा दूर कर सकते हैं। आइए हम आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं, ताकि जानकारी हासिल करने में मदद मिल सके।

खाते में इस कारण से तो नहीं अटक गई PM Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त! 

जहां एक ओर करोड़ों की संख्या में किसानों को सम्मान निधि की 22वीं किस्त मिली है। वहीं कई ऐसे भी किसान है जिनके खाते में योजना का लाभ नहीं पहुंच सका है। आसार जताए जा रहे हैं कि जिन किसानों ने ई-केवाई की प्रक्रिया नहीं पूरी की होगी, उनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त नहीं क्रेडिट हुई होगी।

इससे इतर यदि किसान पात्रता की शर्तें नहीं पूरा करेगा, तो भी उसे सम्मान निधि की 22वीं किस्त नहीं प्राप्त हुई होगी। वहीं दस्तावेज के अभाव में भी किसानों को 2000 रुपए की किस्त नहीं मिलने की बात कही जा रही है। साथ ही यदि बैंक खाता आधार कार्ड से नहीं लिंक होगा, तो भी किसान बंधु सम्मान निधि की 22वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं। ये सारे कारण पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त अटकने के हो सकते हैं।

झटपट पेमेंट स्टेटस चेक कर दुरुस्त करें समस्याएं!

किसान बंधु सबसे पहले संशय की स्थिति को छोड़ पीएम किसान के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं और ‘चेक योर स्टेटस’ विकल्प को चुनकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व कैप्चा कोड भरें। फिर मोबाइल पर आएओटीपी को दर्ज कर पेमेंट स्टेटस चेक करें। यदि किसानों का पेमेंट स्टेटस असफल दिखा रहा हो, तो कारण जान झटफट समस्या को दुरुस्त कर लें। ऐसा करते ही किसानों को असुविधा से मुक्ति मिलेगी और वे आगे आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि की अग्रिम किस्त का लाभ उठा सकेंगे।

Exit mobile version