---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: क्या NDA में शामिल होगी चिराग की LJP ? गठबंधन पर जल्द हो सकता है फैसला, नित्यानंद राय ने दिए संकेत

Lok Sabha Election 2024: NDA के LJP का गठबंधन होना या नहीं ? इस पर जल्द फैसला हो सकता है । पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 9, 2023 1:21 अपराह्न

Chirag Paswan NItyanand Rai
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) को लेकर बिहार की राजनीति में भी हलचल शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो राज्य की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (LJP) जल्द NDA (National Democratic Alliance) में शामिल हो सकती है। इसके संकेत खुद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिए हैं। उन्होंने आज (9 जून, रविवार) LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की। जहां दोनों के बीच गठबंधन को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई।

NDA में शामिल होने के संकेत

बैठक के बाद जब नित्यानंद राय से पूछ गया कि क्या चिराग NDA में शामिल होंगे ? तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला जल्द हो जाएगा। फिलहाल, कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। माहौल काफी अच्छा है। दोनों के बीच हुई मुलाकात के बाद चिराग पासवान LJP की बैठक में पहुंचे। जहां, पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। बैठक में NDA से गठबंधन और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को गठबंधन के लिए अधिकृत किया गया। यानी गठबंधन को लेकर अब अंतिम फैसला चिराग ही लेंगे। बैठक के बाद चिराग दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

हाजीपुर से चुनाव लड़ सकते हैं चिराग

बैठक के बाद चिराग पासवान ने तो गठबंधन को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। गठबंधन के लिए चिराग पासवान को अधिकृत किया गया है। वो जो भी फैसला लेंगे वो पार्टी को मंजूर होगा। उन्होंने कहा कि NDA के साथ जाना है या नहीं ये फैसला चिराग पासवान ही लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने चिराग पासवान के हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि चिराग के चाचा पशुपति पारस को हाजीपुर सीट छोड़नी होगी। पार्टी सीट के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026