---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर में फिर हैवानियत का दावा, 37 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप का आरोप, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

Claim of brutality again in Manipur allegation of gangrape with 37-year-old woman Manipur Violence

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 12, 2023 11:09 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 12, 2023 6:09 अपराह्न

Manipur Violence
Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर से फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की यहां फिर महिला से हैवानियत हुई है। दावा है की चुराचांदपुर जिले में 37 वर्षीय महिला के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है।

ये महिला मैतेई समुदाय की बताई जा रही है। इस घटना के विरोध में पांच घाटी जिलों में शुक्रवार को हजारों महिलाएं सड़कों पर उतरी और प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन थौबल, इम्फाल पश्चिम, बिष्णुपुर, इंफाल पूर्व और काकचिंग जिलों में किए गए।

पीड़िता दर्ज करवाई FIR

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाई है। ये शिकायत 9 अगस्त को दर्ज करवाई गई थी। पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि ये घटना हफ्ते भर पुरानी है। कुछ लोगों ने अचानक उसके घर पर हमला करके उसमें आग लगा दी थी, जिसके बाद वह वहां से भाग खड़ी हुई थी।

भीड़ से बचने के लिए वह भाग ही रही थी की कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि सामाजिक बहिष्कार से बचने और अपने परिवार की इज्जत बचाने के लिए उसने पहले इस बात का खुलासा नहीं किया।

कुकी-मैतई समुदायों के बीच जारी है हिंसा

बता दें कि मणिपुर में जातीय हिंसा का ये दौर 3 मई 2023 को शुरू हुआ था, जो अभी भी जारी है। 3 महीने बीत जाने के बाद भी यहां शांति बहाल नहीं हो पाई है। केंद्र सरकार के प्रयास भी यहां विफल दिखाई दे रही है।

मणिपुर में इस वक्त सेना से लेकर पैरामिलिट्री फोर्स की एक टुकड़ियां तैनात की गई हैं। बावजूद इसके हिंसा थमने (Manipur Violence) का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर में हिंसा और आगजनी की घटनाओं में अब तक 160 से ज्यादा लोगों को मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026